मनोरंजन

'ईठा' के लिए श्रद्धा कपूर ने बढ़ाया 10-12 किलो वजन, कोरियोग्राफर ने बताया एक्ट्रेस के ट्रांसफॉर्मेशन का राज

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
'ईठा' के लिए श्रद्धा कपूर ने बढ़ाया 10-12 किलो वजन, कोरियोग्राफर ने बताया एक्ट्रेस के ट्रांसफॉर्मेशन का राज

श्रद्धा कपूर अपकमिंग फिल्म ईठा को लेकर दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. इस फिल्म के जरिए कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं.

इससे पहले वो साल 2023 में आई फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आई थीं.

हाल ही में एक इंटरव्यू में वैभवी ने श्रद्धा कपूर को लेकर बात की.

उन्होंने बताया कि फिल्म के गाने 'जी जी रे जी' के लिए श्रद्धा को लावणी डांस की कठिन ट्रेनिंग दी गई.

'ईठा' के लिए श्रद्धा कपूर ने बढ़ाया 10-12 किलो वजन

वैभवी मर्चेंट ने वैरायटी इंडिया के दिए इंटरव्यू में बताया, 'श्रद्धा ने सबसे पहले लक्ष्मण उतेकर के साथ अपने किरदार को समझने के लिए वर्कशॉप की.

इसके बाद उन्होंने लावणी डांस की ट्रेनिंग ली. दिवंगत शकुंतला नागरकर और अक्षय मालवणकर ने उन्हें ये डांस सिखाया.

कैंसर का इलाज चलने के बावजूद शकुंतला ताई ने 7 से 10 दिनों तक वर्कशॉप ली और श्रद्धा को डांस की बारीकियां सिखाईं.'

उन्होंने आगे कहा, 'लक्ष्मण ने फिल्म की शूटिंग दूसरे हिस्से से शुरू करने का फैसला किया. उस समय श्रद्धा अपने किरदार के लिए करीब 10 से 12 किलो वजन बढ़ा चुकी थीं.

ज्यादा वजन के साथ तेजी से डांस करना आसान नहीं था. इससे घुटनों और पैरों पर दबाव पड़ता है. इसलिए श्रद्धा ने घंटों तक डांस की प्रैक्टिस की.'

शूटिंग के दौरान श्रद्धा को लगी थी चोट

वैभवी ने बताया, 'क्लाइमैक्स गाने की शूटिंग के दूसरे दिन श्रद्धा को गंभीर चोट लग गई.

वो फर्श पर नंगे पैर डांस कर रही थीं, जिससे उनके पैरों में चोट लगी. इसके बाद करीब छह हफ्ते से दो महीने तक शूटिंग रोकनी पड़ी. श्रद्धा ने फिजियोथेरेपी कराई. फिर हमने दोबारा शूटिंग शुरू की.

इसके बाद हर गाने की शूटिंग से पहले और बाद में वार्मअप और फिजियोथेरेपी जरूरी कर दी गई.'

4 दिसंबर को रिलीज होगी

📡 स्रोत: ABP Live Film

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Film पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।