राज्य

जबलपुर में 114 किलोमीटर लंबी आउटर रिंग रोड का निर्माण तेज, 75 प्रतिशत काम पूरा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जबलपुर में 114 किलोमीटर लंबी आउटर रिंग रोड का निर्माण तेज, 75 प्रतिशत काम पूरा

जबलपुर। प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए करीब 114 किलोमीटर लंबी आउटर रिंग रोड का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। लगभग 3,540 करोड़ रुपये की लागत वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना का करीब 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। पांच पैकेजों में विकसित की जा रही यह रिंग रोड शहर के यातायात दबाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। परियोजना का उद्देश्य दूर-दराज से आने वाले वाहनों को शहर के भीतरी हिस्सों में प्रवेश किए बिना उनके गंतव्य तक पहुंचाना है। इससे शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही कम होने और आवागमन सुगम होने की उम्मीद है।

नर्मदा नदी पर बनेगा एक्स्ट्रा-डोज्ड ब्रिज

आउटर रिंग रोड परियोजना के तहत भेड़ाघाट और नर्मदा नदी पर एक्स्ट्रा-डोज्ड ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। ये पुल परियोजना के महत्वपूर्ण हिस्से हैं। इनके निर्माण से क्षेत्र में कनेक्टिविटी बेहतर होने और यातायात को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।

सड़क निर्माण में वेस्ट प्लास्टिक का उपयोग

परियोजना की एक खास विशेषता अप्रोच रोड के निर्माण में वेस्ट प्लास्टिक का उपयोग करना है। इससे सड़क निर्माण में प्लास्टिक कचरे के उपयोग को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। यह तकनीक निर्माण कार्य में वैकल्पिक सामग्री के इस्तेमाल की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

पांच प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ेगी रिंग रोड

यह आउटर रिंग रोड बरेला, मानेगांव, बेलखाड़ू, कुशनेर और अमझर को जोड़ने का काम करेगी। इससे आसपास के क्षेत्रों के बीच आवागमन आसान होने और शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारियों के अनुसार, परियोजना का निर्माण कार्य अक्टूबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके पूरा होने से जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों की सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

बाइट – पीयूष संजय यदुवंशी, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, NHAI

बाइट – पारस बंसल, तकनीकी प्रबंधक, NHAI -------

जबलपुर में 114 किलोमीटर लंबी आउटर रिंग रोड का निर्माण जारी

3,540 करोड़ रुपये की परियोजना का करीब 75 प्रतिशत काम पूरा

नर्मदा नदी और भेड़ाघाट पर बन रहे एक्स्ट्रा-डोज्ड ब्रिज

रिंग रोड से शहर के भीतर यातायात का दबाव होगा कम

अक्टूबर 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

💡 पृष्ठभूमि (Background)

जबलपुर में 114 किलोमीटर लंबी आउटर रिंग रोड का निर्माण चल रहा है, जिसका उद्देश्य शहर के यातायात को सुगम बनाना और भीड़भाड़ को कम करना है। यह परियोजना 3,540 करोड़ रुपये की लागत से पाँच पैकेजों में विभाजित है, और अब तक 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस तरह के बुनियादी ढाँचे के विकास से आने-जाने का समय घटेगा, पेट्रोल के खर्च में कमी आएगी और शहर के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। नागरिकों के लिए यात्रा अधिक सुरक्षित और आरामदायक होगी, तथा व्यापारिक गतिविधियाँ भी तेज़ी से बढ़ेंगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।