जबलपुर- भेड़ाघाट में अतिक्रमण हटाकर लगभग 1.5 एकड़ भूमि को कराया गया अवैध कब्जे से मुक्त
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
अनुविभागीय राजस्व अधिकारी गोरखपुर अनुराग सिंह के मुताबिक लगभग डेढ़ एकड़ इस भूमि पर अमीन खान द्वारा अतिक्रमण कर डेयरी का संचालन किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि अतिक्रमित संरचना एवं सामग्री को संयुक्त दल द्वारा हटाकर शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। भूमि मुक्त कराई गई शासकीय भूमि का अनुमानित मूल्य लगभग 60 लाख रूपये है।
अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान अतिरिक्त तहसीलदार गोरखपुर ललित ग्वालवंशी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद भेड़ाघाट विक्रम झरिया, राजस्व निरीक्षक शिवपाल चौधरी एवं संबंधित पटवारी सहित राजस्व एवं नगर परिषद का अमला उपस्थित रहा।