जबलपुर में होने वाली PET परीक्षा स्थगित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
भास्कर संवाददाता | बैतूल पश्चिम मध्य रेलवे की लेवल-1 भर्ती के तहत 31 अगस्त से 3 सितंबर तक जबलपुर रेलवे स्टेडियम में होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) स्थगित कर दी गई है। लगातार बारिश और मैदान में जलभराव के कारण परीक्षा स्थगित की गई है। नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी। अभ्यर्थी पश्चिम मध्य रेलवे की वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें। परीक्षा स्थगित होने के कारण ई-कॉल लेटर के साथ जारी द्वितीय श्रेणी का मुफ्त रेल यात्रा प्राधिकार भी मान्य नहीं रहेगा।
📡 स्रोत: NewsData.io