भोपाल

जबलपुर : जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जबलपुर : जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

जनगणना कार्य निदेशालय के अधिकारियों ने दी प्रक्रिया एवं कार्यप्रणाली की जानकारी

जबलपुर : भारत सरकार के गृह मंत्रालय, भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त तथा जनगणना कार्य निदेशालय के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी राघवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण ‘जनसंख्या गणना’ के लिए आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य निदेशालय, भोपाल के जिला प्रभारी सुधीर कुमार एवं मनोज नाथानी ने जनगणना के द्वितीय चरण की प्रक्रिया, कार्यप्रणाली और संबंधित दिशा-निर्देशों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

प्रशिक्षण में निदेशक संजीव श्रीवास्तव, कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी राघवेन्द्र सिंह तथा संयुक्त कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी ऋषभ जैन के मार्गदर्शन में जनगणना के आगामी चरण की कार्यप्रणाली और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य संपादित करने पर जोर दिया गया।

प्रशिक्षण में अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जनगणना लिपिक, तकनीकी सहायक, ग्रामीण चार्ज अधिकारी, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी तथा चार्ज कार्यालयों के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।