राज्य

जबलपुर- सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लाएं तेजी : कलेक्टर श्री विश्वकर्मा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 16 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जबलपुर- सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लाएं तेजी : कलेक्टर श्री विश्वकर्मा

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सभी एसडीएम को शिकायतों के निराकरण में तेजी लाने, नियमित मॉनिटरिंग करने और संबंधित अधिकारियों से व्यक्तिगत संपर्क कर लंबित प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिले की रैंकिंग में सुधार की पूरी संभावना है। इसके लिए एसडीएम स्वयं सक्रिय होकर शिकायतों की समीक्षा करें और जिम्मेदारी केवल अधीनस्थ कर्मचारियों पर न छोड़ें। उन्होंने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार कर जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान पर लाने के लिए प्रयास करने पर जोर दिया।

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने निर्देश दिए कि एसडीएम अपने अनुविभाग में राजस्व विभाग के साथ अन्य सभी विभागों की शिकायतों की भी नियमित समीक्षा करें। उन्होंने अधिकारियों से समन्वय कर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं का वास्तविक समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने फोर्स क्लोज के लिए भेजे गए प्रकरणों की भी समीक्षा करने और आवश्यकता पड़ने पर शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर चर्चा कर स्थिति जानने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें प्रशासनिक कार्यप्रणाली का आईना हैं। इनके समय पर और गुणवत्तापूर्ण निराकरण से आम नागरिकों को राहत मिलती है। शिकायतों के निराकरण में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।