अपराध

जबलपुर में युवक की गोली मारकर हत्या:साथी भी गंभीर घायल, बाइक सवार हमलावरों ने 3-4 राउंड फायरिंग की

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जबलपुर में युवक की गोली मारकर हत्या:साथी भी गंभीर घायल, बाइक सवार हमलावरों ने 3-4 राउंड फायरिंग की

जबलपुर के भोलानगर में दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शनिवार शाम की है। मृतक युवक करण अपने साथी के साथ खड़ा था, तभी दो बाइक पर सवार होकर चार लोग पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हनुमानताल थाना पुलिस और प्रेमसागर चौकी की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल भिजवाया। वहीं, करण के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। बिना बात किए गोली चला दी पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 5 बजे प्रेमसागर निवासी करण पावड़े अपने साथी के साथ खड़ा था।

इसी दौरान बाइक से दो अज्ञात युवक पहुंचे और बिना किसी से बात किए करण पर गोली चला दी। मौके पर तीन-चार राउंड फायरिंग की गई। गोलियों की आवाज सुनते ही चौराहे पर भगदड़ मच गई। इसके बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। जमीन पर पड़ा मिला करण स्थानीय लोगों के मुताबिक, हमलावरों के भागने के बाद लोगों ने करण को जमीन पर पड़ा देखा।

इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक करण की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से उसे विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस मृतक के परिजन और परिचितों से पूछताछ कर रही है।

साथ ही चौराहे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान हो सके। हत्या की वजह क्या थी और वारदात में कौन-कौन शामिल था, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

जबरपुर की इस दुखद घटना से हमें यह सिखने को मिलता है कि हिंसा का कोई रास्ता नहीं है। यदि किसी भी प्रकार के झगड़े या विवाद का सामना हो, तो शांतिपूर्ण संवाद, मध्यस्थता या कानूनी मार्ग अपनाना चाहिए। समाज में सहिष्णुता, सहानुभूति और आपसी सम्मान को बढ़ावा देकर हम ऐसी घटनाओं को रोका सकते हैं। पीड़ित और उसके परिवार के प्रति हमारी संवेदना है, और हम आशा करते हैं कि न्याय और शांति की राह जल्द ही फिर से खुलेगी।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।