भोपाल

जबलपुर- 14 नवंबर को होगा भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 12 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जबलपुर- 14 नवंबर को होगा भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह

मंत्री कुंवर विजय शाह ने कहा कि जबलपुर शहरी जिला होने के कारण यहां जनजातीय आबादी अपेक्षाकृत कम है। इसलिए सिवनी, मंडला, डिंडौरी एवं कटनी सहित संभाग के अन्य जिलों से जनजातीय समाज के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के योगदान एवं जनजातीय गौरव के महत्व से अधिक से अधिक लोगों को परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजन में जनजातीय समाज की व्यापक भागीदारी होनी चाहिए।

मंत्री श्री शाह ने कलेक्टरों एवं जिला पंचायत सीईओ को परिवहन, आवास और भोजन व्यवस्था के लिए वन विभाग के अधिकारियों, विशेषकर डीएफओ के साथ समन्वय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों को जनजातीय समाज के लोगों के साथ कार्य करने तथा बड़े आयोजनों में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने का अनुभव है। इस अनुभव का लाभ लेते हुए प्रतिभागियों के आने-जाने, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाए। आवश्यकता पड़ने पर जिलों को अग्रिम राशि उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जाएगी।

मंत्री संपतिया उइके ने बैठक में समारोह स्थल पर प्रतिभागियों को व्यवस्थित रूप से बैठाने के लिए स्वयंसेवकों की तैनाती का सुझाव दिया। उन्‍होंने कहा कि प्रत्येक बैठक खंड में पांच स्वयंसेवक तैनात करने की बात कही गई, ताकि मुख्य अतिथियों के उद्बोधन के दौरान भी प्रतिभागी अपने स्थान पर बने रहें और कार्यक्रम की व्यवस्था सुचारु रहे।

इसके साथ ही छात्रावासों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों तथा युवाओं को बड़ी संख्या में समारोह में शामिल करने पर जोर दिया गया। विद्यार्थियों के लिए आगे के बैठक खंड आरक्षित रखने तथा उन्हें विशेष टी-शर्ट उपलब्ध कराने की योजना पर भी चर्चा की गई।

कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने बैठक में बताया कि समारोह में संभाग के सभी जिलों से जनजातीय समाज के प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रतिभागियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने के लिए बसों की व्यवस्था की जा रही है। संभाग के अन्य जिलों से भी निर्धारित लक्ष्य के अनुसार बसें लगाई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि सभी जिलों के आरटीओ आपसी समन्वय से बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। बसों के निर्धारित रूट, पार्किंग स्थल एवं अन्य जानकारियां कार्यक्रम से एक दिन पहले उपलब्ध करानी होंगी। बसों को भी एक दिन पहले निर्धारित स्थानों पर खड़ा करने की व्यवस्था की जाएगी, ताकि कार्यक्रम के दिन प्रतिभागियों को लाने में कोई असुविधा न हो।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन जबलपुर में 14 नवंबर को किया जाएगा। यह कार्यक्रम जनजातीय समुदाय के इतिहास, संस्कृति और योगदान को मान्यता देने के लिए है। इस खबर का महत्व इसलिए है क्योंकि जबलपुर शहरी जिला होने के कारण यहाँ जनजातीय आबादी कम है, और इस कार्यक्रम से अन्य जिलों के जनजातीय लोगों को भी भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा। इससे समाज में समावेशिता बढ़ेगी, सांस्कृतिक जागरूकता फैलेगी और जनजातीय पहचान को मजबूती मिलेगी, जो आम जनता में सांस्कृतिक गर्व और एकता की

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।