जबलपुर- औषधीय गुणों से भरपूर रोजेल की खेती कर कैलाश यादव ने की अनूठी पहल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
परियोजना संचालक आत्मा डॉ इंदिरा त्रिपाठी ने बुधवार को ग्राम मादा पहुंचकर किसान कैलाश यादव की रोजेल फसल का आज बुधवार को जायजा लिया। उन्होंने बताया कि रोजेल का पूरा पौधा उपयोगी और बिकाऊ है। इसकी लाल पंखुड़ियों की बाजार में विशेष मांग है। इन पंखुड़ियों का उपयोग हर्बल चाय, जैम और शरबत बनाने में किया जाता है।
परियोजना संचालक आत्मा के अनुसार रोजेल की बुआई पर जून-जुलाई माह में होती है और पांच माह में फसल तैयार हो जाती है। एक एकड़ में रोजेल की बुआई पर लगभग 15 हजार रूपये की लागत आती है तथा चार से छह क्विंटल सूखी पंखुड़ियां और तीन से चार क्विंटल बीज प्राप्त होता है। रोजेल की सूखी पंखुड़ी 15 हजार रूपये से 35 हजार रूपये प्रति क्विंटल का भाव बाजार में मिलता है और एक से दो लाख रूपये प्रति एकड़ तक मुनाफा इससे प्राप्त किया जा सकता है।
किसान कैलाश यादव ने बताया कि कि रोजेल कम पानी और बिना रासायनिक खाद व कीटनाशकों के भी आसानी से तैयार होने वाली फसल है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि जानवर इसे नहीं खाते। जिससे यह फसल न केवल सुरक्षित रहती है, बल्कि खेत की मेड़ पर लगाने से प्राकृतिक बाड़ का भी काम करती है।
परियोजना संचालक आत्मा डॉ. इंदिरा त्रिपाठी ने रोजेल फसल की अच्छी संभावनाओं को देखते हुए मैदानी अमले को किसान चौपाल और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने, अधिक से अधिक किसानों को इस फसल का प्रदर्शन दिखाने तथा फसल विविधीकरण के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिये हैं।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
रोजेल, जिसे लाल पंखुड़ी वाले फूल के रूप में जाना जाता है, एक औषधीय पौधा है जिसकी खेती से हर्बल चाय, जैम और शरबत बनते हैं। कैलाश यादव ने जम्बलपुर में रोजेल की बुआई करके इसे किसानों के बीच लोकप्रिय बनाया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि रोजेल की खेती से किसानों को नई आय के स्रोत मिलते हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था में सुधार होता है। इसके अलावा, रोजेल के पौधे का पूरा हिस्सा उपयोगी होने के कारण खाद्य एवं औषधि उद्योगों में मांग बढ़ेगी। आम जनता को स्वास्थ्यवर्धक उत्पादों की उपलब्धता और किसानों की आय में वृ
🎙️ जनता का संदेश का मत
रोजेल की खेती से किसान को नई आय के साथ स्वास्थ्य लाभ भी मिला, यह दर्शाता है कि प्राकृतिक संसाधनों का सही उपयोग समाज को समृद्ध बना सकता है। जब कोई विवाद या संघर्ष उत्पन्न हो, तो संवाद और कानूनी मार्ग अपनाना बेहतर है, जिससे हिंसा से बचा जा सके। हर किसान की मेहनत को सम्मानित करना चाहिए, ताकि परिश्रम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आए और सभी को समान अवसर मिलें।