जबलपुर- ग्राम मढ़ईकला में बाल अधिकार एवं मानसिक स्वास्थ्य पर ‘उड़ान’ कार्यशाला आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा ग्राम मढ़ईकला में ‘उड़ान’ ‘सशक्त किशोर, सशक्त भविष्य’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य न्यायाधिपति एवं प्राधिकरण के संरक्षक-प्रमुख न्यायमूर्ति अल्पेश वाई कोगजे के नेतृत्व तथा कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति विवेक रूसिया के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य बाल अधिकारों, मानसिक स्वास्थ्य, करियर परामर्श एवं किशोर न्याय के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यशाला में मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, बाल संरक्षण, पॉक्सो अधिनियम एवं विधिक सहायता, करियर परामर्श एवं कौशल विकास, भावनात्मक संतुलन एवं व्यक्तित्व विकास तथा लैंगिक हिंसा, ऑनलाइन बुलिंग एवं साइबर उत्पीड़न से बचाव के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यशाला में मोहिनी हायर सेकेंडरी स्कूल, मढ़ईकला हाई स्कूल एवं माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। विद्यार्थियों ने गायन एवं एकल अभिनय सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।