भोपाल

जबलपुर- खोवा एवं मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर खोवा और पेड़ा के लिए नमूने

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जबलपुर- खोवा एवं मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर खोवा और पेड़ा के लिए नमूने

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शिकायत प्राप्त होने पर मेडिकल के समीप स्थित बड़कुल स्वीट्स का निरीक्षण कर मिलावट की आशंका पर शरद पूर्णिमा पर विक्रय के लिए बनाये गये पेड़ों के दो नमूने लिये गये।

इसी प्रकार खोवा मंडी स्थित खोवा की छह दुकानों जांच तथा चुंगी नाका आईटीआई स्थित शरद पूर्णिमा के पेड़े बेचने वाली चार दुकानों का भी निरीक्षण किया गया।

इनमें खोवा मंडी स्थित पंकज खोवा भंडार, जैन खोवा, मोदी खोवा और महावीर दूध भंडार से मावा एवं पेड़े के 6 सैंपल तथा चुंगी नाका स्थित मनीष नेमा पाटन वाले से पेड़े का सैंपल लिया गया। सभी नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि खाद्य सामग्री के सभी विक्रेताओं को स्वच्छता एवं गुणवत्ता पूर्ण खाद्य सामग्री संग्रह विक्रय करने के सख्त निर्देश दिए है तथा लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर दंडात्मक कारवाई की चेतावनी दी गई है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।