देश

जबलपुर- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत लंबित प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण : संभागायुक्त

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जबलपुर- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत लंबित प्रकरणों का समय सीमा में करें निराकरण : संभागायुक्त

बैठक में संभागायुक्त श्री सिंह ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि लंबित शिकायतों का त्वरित रूप से संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही सीएम हेल्‍पलाईन में कम प्रगति पर संबंधित अधिक‍ारियों को आवश्‍यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारियों को अनुकंपा व पेंशन प्रकरणों का निराकरण शीघ्रता से करने हेतु निर्देशित किया।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत लंबित शिकायतों की विभाग वार समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का गुणवत्ता के साथ समय सीमा में प्राथमिकता से निराकरण सुनिश्चित करावें। उन्होंने संयुक्त संचालक कृषि को निर्देश दिए कि कृषि विभाग रबी मौसम के लिए आवश्यकता अनुसार खाद एवं बीज की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित करावें।

संभागायुक्त द्वारा आगामी धान उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए, विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे धान उपार्जन नीति अनुसार समय सीमा में उपार्जन संबधी आवश्यक तैयारी पूर्ण करावें एवं इसकी प्रभावी रूप से नियमित मॉनिटरिंग भी करें।

संभागायुक्‍त श्री सिंह ने स्‍वास्‍थ्‍य व पोषण से जुड़े विषयों को प्राथमिकता में लेते हुए कहा कि इस दिशा में अपेक्षित मापदंड अनुसार कार्य करें । उन्‍होंने कहा कि पीएचई विभाग एकल नल जल योजनाओं के शेष कार्य समय सीमा में पूर्ण करावे एवं शुद्ध पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिशा में आवश्‍यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

बैठक में उन्‍होंने शिक्षा, जनजातीय कार्य विभाग, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, नगरीय प्रशासन, मंडी, सहकारिता, उद्यानिकी, पशुपालन, कृषि तथा निर्माण से जुड़े विभागों सहित अन्‍य विभागों में लंबित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। उन्‍होंने लंबित शिकायत प्रकरणों के निराकरण के लिए अधिकारियों से कहा कि वे शिकायतकर्ताओं से सतत संवाद कर शिकायतों का समुचित निराकरण सुनिश्चित करें।

संभागायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस वित्तीय वर्ष में हितग्राही मूलक योजनाएँ जैसे प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण आदि समस्त कल्याणकारी योजनाओं के लक्ष्यों को शत प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जबलपुर के संभागायुक्त ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लंबित प्रकरणों के समय पर निपटान का आह्वान किया। यह विषय सरकार की नागरिक सेवा सुधार की दिशा में उठाया गया कदम है। खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे नागरिकों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा और सरकारी कार्यवाही में पारदर्शिता बढ़ेगी। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा: शिकायतों का शीघ्र निवारण, पेंशन और अनुकंपा मामलों का समय पर निपटान, तथा सरकारी सेवाओं पर विश्वास में वृद्धि।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।