Jabalpur News: पेट्रोल के बढ़ते दाम का निकाला देसी तोड़, पुरानी बाइक में ऐसा जुगाड़ देख हैरान रह गए लोग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Jabalpur News: महंगे पेट्रोल ने जब जेब पर बोझ बढ़ाया, तो जबलपुर में रहने वाले गोरखपुर के रूपेंद्र आनंद ने ऐसा देसी जुगाड़ तैयार कर दिया, जिसने उनकी रोजाना की कमाई और खर्च दोनों का हिसाब बदल दिया.
बीकॉम पास रूपेंद्र ने अपनी पुरानी बाइक को इलेक्ट्रिक और पेट्रोल, दोनों से चलने वाली हाइब्रिड बाइक में बदल दिया.
डिलीवरी का काम करने वाले रूपेंद्र की आईडी स्विगी, जोमैटो, रैपिडो और ओला जैसी सेवाओं पर एक्टिव है. रोजाना पेट्रोल पर 400 से 500 रुपये खर्च होने से वह परेशान थे.
करीब 5-6 साल की मेहनत और सोच के बाद उन्होंने बाइक में नॉन-आरटीओ मोटर और लेड-एसिड बैटरी फिट की.
यह बाइक 35-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है, जो शहर में डिलीवरी के लिए पर्याप्त है.
इस जुगाड़ से उनका पेट्रोल खर्च 12-15 हजार रुपये से घटकर सिर्फ 2,500-3,000 रुपये महीना रह गया है. इसे तैयार करने में करीब 35-40 हजार रुपये खर्च हुए. अब उनका यह अनोखा प्रयोग इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
📡 स्रोत: News18 Hindi MP