व्यापार

जबलपुर- पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को समय-सीमा में पूरा करें : मंत्री श्री सिंह

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जबलपुर- पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को समय-सीमा में पूरा करें : मंत्री श्री सिंह

बैठक में उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए। मंत्री श्री सिंह ने बाजार व्यवस्था, गंगासागर तालाब के सौंदर्यीकरण, अप्रोचमेंट एरिया तथा अमृत 2.0 के अंतर्गत जोन क्रमांक एक में प्रस्तावित सीवेज कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में बोरिंग के कार्यों की जानकारी लेते हुए उनसे जलापूर्ति तथा क्षेत्र में पानी की उपलब्धता के संबंध में चर्चा की। उन्होंने शेष कार्यों को आगामी दो माह में पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, नगर निगम आयुक्त अग्रिम कुमार एवं नगर निगम के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने सभी जोनों में सीवेज कार्यों की प्रगति, पैकेजवार स्थिति और अधूरे कार्यों की जानकारी लेते हुए शेष कार्यों का सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ठेकेदारों के साथ समन्वय कर अधूरे कार्यों की सूची तैयार करें और कार्यों की वास्तविक स्थिति का मौके पर सत्यापन करें। उन्होंने सभी संबंधित कार्यों की समीक्षा के लिए समय-सीमा निर्धारित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर सर्वे एवं कार्यों की वास्तविक स्थिति का विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि विकास कार्य केवल कागजों पर प्रगति दिखाने तक सीमित नहीं रहने चाहिए। उनका लाभ आम नागरिकों को धरातल पर दिखाई देना चाहिए। सभी अधिकारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें।

मंत्री श्री सिंह ने सड़क निर्माण, सामुदायिक भवनों के निर्माण एवं उनके रखरखाव की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में आने वाली समस्याओं और बाधाओं को तत्काल दूर किया जाए। उन्होंने नगर निगम द्वारा कराए जाने वाले निर्माण कार्यों के समय पर पूरे नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि समय-सीमा में कार्य नहीं करने वाले ठेकेदारों के टेंडर निरस्त किए जाएं तथा काम में लापरवाही करने वाली कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाए।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर जबलपुर- पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समय-सीमा में पूर्णता के लिए मंत्री श्री सिंह के निर्देशों के बारे में है। यह विषय क्षेत्रीय बुनियादी ढाँचे और सार्वजनिक सुविधाओं के सुधार पर केंद्रित है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे क्षेत्र में बाजार व्यवस्था, गंगासागर तालाब का सौंदर्यीकरण, अप्रोचमेंट एरिया और सीवेज कार्यों जैसी प्रमुख परियोजनाएँ समय पर पूरी होंगी। इससे आम जनता को बेहतर परिवहन, साफ-सुथरी जल निकासी और सजीव सार्वजनिक स्थान मिलेंगे, जिससे जीवन स्तर में सुधार और आर्थिक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।