जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की 42 जिलों की सूची जारी:47 प्रदेश उपाध्यक्ष, 99 महासचिव और 69 सचिव बनाए गए, खगड़िया विधायक ने किया ऐलान
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →जनता दल (यूनाइटेड) के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की बिहार प्रदेश कमेटी और 42 जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष और खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने सोमवार, 12 अक्टूबर को नई कमेटी की घोषणा की। इसमें 47 प्रदेश उपाध्यक्ष, 99 प्रदेश महासचिव और 69 प्रदेश सचिव बनाए गए हैं।
बबलू कुमार मंडल ने कहा कि नई कमेटी में बिहार के विभिन्न जिलों के कार्यकर्ताओं को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। इसका उद्देश्य प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करना और अतिपिछड़ा समाज के बीच पार्टी की पहुंच बढ़ाना है। नीतीश कुमार के कार्यों और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का निर्देश प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को नीतीश कुमार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर जनसंपर्क अभियान चलाने और लोगों को संगठन से जोड़ने की अपील की। कार्यकर्ताओं से समन्वय बनाकर काम करने की अपील बबलू कुमार मंडल ने कहा कि संगठन में पद मिलना केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनता के बीच जाकर काम करने और पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास मजबूत करने का अवसर है।
उन्होंने पदाधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर संगठन के विस्तार और पार्टी की गतिविधियों को गति देने की अपील की। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के नेतृत्व में जदयू को मजबूत बनाने का आह्वान भी किया। मंडल ने भरोसा जताया कि नई प्रदेश और जिला कमेटी के गठन से अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की गतिविधियों में तेजी आएगी और पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
📡 स्रोत: NewsData.io