राज्य

जगदलपुर में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन का होगा आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जगदलपुर में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन का होगा आयोजन

बस्तर, 8 अक्टूबर 2026

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के सहयोग से इसका आयोजन किया जा रहा है। इस सम्‍मेलन की अध्यक्षता सहकारिता सचिव आशीष कुमार भूटानी करेंगे। सम्मेलन में 15 राज्यों के सहकारिता सचिव और 14 राज्यों के सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार हिस्‍सा लेंगे।

सम्मेलन में बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण समितियों और डेयरी सहकारी समितियों के गठन, समितियों के कंप्यूटराइजेशन, डिजिटल सेवाओं, भंडारण क्षमता बढ़ाने और सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करने जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।