जगन ने नहीं दी 'येलाहंका पैलेस' में भांजी को शादी की इजाजत, CM चंद्रबाबू ने कहा- कंस मामा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी को कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे सियासी तकरार बढ़ने के आसार हैं. नायडू ने YSRCP पार्टी के चीफ को कंस मामा कहा है.
यह खबरें तब आई हैं, जब जगन ने अपनी भांजी की शादी बेंगलुरु स्थित पारिवारिक परिसर में करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया.
इसी पर नायडू ने जगन पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए व्यक्तिगत हमला किया.
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पर निकाय चुनावों से पहले आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में अशांति फैलाने का आरोप लगाया.
नायडू ने कहा है कि प्रॉपर्टी विवाद में जगन ने अपनी ही मां-बहन, वाईएस शर्मिला के साथ अनुचित व्यवहार किया था. उन्होंने जगन पर नैतिक मूल्यों की कमी होने का भी आरोप लगाया.
साथ ही कंस मामा कहकर संबोधित किया.
भतीजी की शादी येलाहंका पैलेस में न करने देने के फैसले नायडू ने कहा है कि संपत्ति में शर्मिला का भी हिस्सा है. जगन की सोच खतरनाक है.
क्या है पूरा विवाद?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आंध्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख शर्मिला चाहती थीं, कि उनकी बेटी की शादी बेंगलुरु में परिवार के येलाहंका पैलेस में हो.
शर्मिला की बेटी वाईएस अंजलि रेड्डी की सगाई पिछले महीने ही हुई थी. उनकी शादी 25 नवंबर को होनी है.
फिर से सामने आा दोनों के बीच विवाद
द हिंदू के मुताबिक, जगन ने अपनी मां के जरिए शर्मिला को अपनी मां की तरफ से मैसेज भिजवाया है कि वह इस समारोह की अनुमति नहीं देंगे.
इसके पीछे उन्होंने सुरक्षा और प्राइवेसी से जुड़ी चिंताओं का हवाला दिया.
शर्मिला ने रिश्तेदारों के जरिए जगन को मनाने की कोशिश की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला. ऐसे में उन्हें दूसरी जगह तलाशने पर मजबूर होना पड़ा.
इस मामले के बाद अब दोनों भाई-बहन के बीच संपत्ति विवाद फिर से सामने आ गया है.
पिता थे पूर्व CM,हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत
2009 में तत्कालीन मुख्यम
📡 स्रोत: ABP Live