राजनीति

जगन रेड्डी बोले-येलहंका पैलेस में भांजी की शादी संभव नहीं:बहन शर्मिला को चिट्‌ठी लिखकर इनकार किया; CM नायडू ने कंस से तुलना की

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 25 अक्टूबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
जगन रेड्डी बोले-येलहंका पैलेस में भांजी की शादी संभव नहीं:बहन शर्मिला को चिट्‌ठी लिखकर इनकार किया; CM नायडू ने कंस से तुलना की

YSRCP प्रमुख जगन मोहन रेड्डी ने अपनी भांजी अंजिली की शादी के लिए बेंगलुरु स्थित येलहंका पैलेस देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने अपनी बहन और दुल्हन की मां APCC अध्यक्ष वाईएस शर्मिला को इसकी वजह गंभीर सुरक्षा चिंताएं बताई हैं। YSRCP ने जगन का शर्मिला को लिखा लेटर जारी किया है। यह 9 अक्टूबर का है। दोनों भाई-बहन के रिश्ते पिछले कुछ समय से तनावपूर्ण हैं।

जगन ने लिखा है कि बड़ी संख्या में लोगों के आने से उनके घर की सुरक्षा और निजता को खतरा होगा। अंजिली की शादी 25 नवंबर को होनी है। शर्मिला ने शादी में कई हाई-प्रोफाइल लोगों को बुलाया है। कार्ड भी इसी वेन्यू बेंगलुरु के येलहंका पैलेस के साथ छप गए थे इस मुद्दे पर आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ TDP और विपक्षी YSRCP के बीच नया राजनीतिक विवाद शुरू हो गया।

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने जगन को ‘कंस’ बताते हुए उन पर भांजी की शादी में रुकावट डालने का आरोप लगाया। जगन के लेटर की बड़ी बातें… जगन ने लोटस पॉन्ड का ऑप्शन दिया जगन ने शर्मिला से अपनी हालात समझने और शादी के लिए कोई दूसरा स्थान चुनने की अपील की। जगन ने लिखा, “अगर आप कन्वेंशन सेंटर, डेस्टिनेशन वेडिंग इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं, जैसा आपने राजा की शादी में किया था, तो मैंने आपको अपना हैदराबाद स्थित लोटस पॉन्ड वाला घर इस्तेमाल करने का ऑप्शन दिया है।

यह अब भी कायम है।” जगन ने कहा, “मैं सच में चाहता हूं कि जिलि की शादी खास दिन बने, जिसे वह हमेशा खुशी से याद करे। इसके लिए मैं हर कोशिश करना चाहता हूं। लेकिन मैं आपसे इस मामले में मेरा नजरिया भी समझने को कहता हूं।” CM नायडू ने जगन की तुलना कंस से की आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि जगन ने बेंगलुरु के येलहंका पैलेस में शादी की अनुमति नहीं देकर भांजी की शादी में रुकावट पैदा की।

नायडू ने जगन की तुलना भगवान कृष्ण के मामा कंस से की। उन्होंने कहा कि कंस ने अपनी बहन की शादी में बाधाएं खड़ी की थीं और बाद में कृष्ण ने उसे मार दिया था। नायडू ने आरोप लगाया कि जगन पारिवारिक मूल्यों से दूर हो रहे हैं। जगन अपनी मां और बहन के साथ अन्याय कर रहे हैं। यह कितना अजीब है। बहन शर्मिला की भी संपत्ति में हिस्सेदारी होगी।” चंद्रबाबू नायडू ने प्रॉपर्टी एंगल निकाला नायडू ने कहा YS राजशेखर रेड्डी ने येलहंका पैल

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।