अपराध

जहरीली शराब कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस फायरिंग में पैर में लगी गोली

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 23 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: जनता का संदेश
जहरीली शराब कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस फायरिंग में पैर में लगी गोली

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में हुए बंडा जहरीली शराब कांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल शिवांजय राजपूत को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बहरोल थाना क्षेत्र के कठुआ नाला के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल शिवांजय को पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मौके से देशी कट्टा, जिंदा और खाली कारतूस, मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल बरामद की है। 30 हजार का इनामी था शिवांजय राजपूत पुलिस के मुताबिक, 21 वर्षीय शिवांजय राजपूत सागर जिले के ग्राम छापरी का रहने वाला है।

जहरीली शराब कांड के सामने आने के बाद से ही वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जांच में पुलिस को आरोपी के अवैध शराब की सप्लाई से जुड़े होने की जानकारी मिली थी। उसके खिलाफ पहले से तीन गंभीर आपराधिक मामले दर्ज होने की बात भी सामने आई है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवांजय धामोनी-बहरोल मार्ग के जरिए अपने गांव की ओर जाने वाला है। सूचना के आधार पर बांदरी थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह और बहरोल थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खुद को घिरा हुआ देखकर पुलिस टीम पर तीन राउंड फायर किए।

इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक गोली शिवांजय के पैर में लगी और वह घायल होकर मौके पर गिर गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया। आरोपी के पास से हथियार और कारतूस बरामद मुठभेड़ के बाद पुलिस ने शिवांजय राजपूत के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा बरामद किया।

इसके साथ ही तीन जिंदा कारतूस और तीन खाली कारतूस भी मिले हैं। पुलिस ने एक मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी जब्त की है। फिलहाल आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत की चिकित्सकीय निगरानी की जा रही है। जहरीली शराब की सप्लाई में भूमिका की जांच पुलिस जांच में शिवांजय राजपूत की भूमिका कथित तौर पर अवैध शराब की सप्लाई से जुड़ी बताई जा रही है।

जहरीली शराब कांड के बाद से वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि अवैध शराब की सप्लाई का नेटवर्क कितना बड़ा था और इस मामले में उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे। अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई जारी सागर पुलिस का कहना है कि जहरीली शराब कांड में शामिल अन्य संदिग्धों और आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई जारी है।

शिवांजय की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाने में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस अब बरामद मोबाइल, हथियार और अन्य साक्ष्यों की भी जांच करेगी। पूछताछ के आधार पर जहरीली शराब की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

यह खबर मध्य प्रदेश के सागर जिले में हुए बंडा जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी शिवांजय राजपूत के गिरफ्तारी की है। इस कांड में कई लोगों को जहरीली शराब पीने के बाद गंभीर स्वास्थ्य समस्याएँ हुईं, जिससे समाज में गहरी चिंता पैदा हुई। पुलिस द्वारा इस फरार को पकड़ना इस घटना के न्यायिक प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, क्योंकि इससे जनता को यह भरोसा मिलता है कि कानून व्यवस्था सक्रिय है। यह घटना लोगों को शराब की गुणवत्ता और स्रोत पर सतर्क रहने के लिए प्रेरित कर सकती है, और साथ ही सरकार को नशाम

🎙️ जनता का संदेश का मत

जहरीली शराब के कांड ने समाज में गहरा आघात पहुँचाया। अपराध से बचने के लिए साक्ष्य एकत्र कर न्यायालय में पेश करें, न कि हिंसा से। पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना रखते हुए, समाज को जागरूक करना चाहिए कि नशे की लत और शराब की अनियंत्रित बिक्री से बचाव के लिए क़ानूनी नियमों का पालन अनिवार्य है। शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक निगरानी से हम ऐसे कांडों को रोक सकते हैं।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।