Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
रजनीकांत इन दिनों फिल्म 'जेलर 2' की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म की रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इसी बीच चर्चा थी कि इसे हिंदी में नहीं रिलीज किया जाएगा.
लेकिन बाद में मेकर्स ने इसका खंडन कर दिया था, जिसके बाद रजनी फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा. वहीं, फिल्म की एडवांस बुकिंग भी जारी है.
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' की एडवांस बुकिंग की खिड़की 10 अक्तूबर को ही खोल दी गई थी. इसे तीन दिनों का वक्त हो चुका है और फिल्म ने अब तक बंपर कमाई कर ली है.
इसका कलेक्शन डबल डिजिट में पहुंच गया है. वहीं, पहले दिन के लिए भी फिल्म ने डबल डिजिट में कमाई की है. चलिए बताते हैं इसका कलेक्शन और रिकॉर्ड...
'जेलर 2' की एडवांस बुकिंग में कमाई
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है.
सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पांचवे दिन (10 अक्टूबर) 75.66 लाख का कलेक्शन किया था.
जबकि चौथे दिन फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है और इसने (11 अक्टूबर) अगले दिन 5.24 करोड़ का बिजनेस किया, जिसमें फिल्म के 2.86 लाख टिकट बिके.
इसके साथ ही तीसरे दिन यानी कि 12 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक खबर लिखे जाने तक 21.66 करोड़ (ब्लॉक सीट के साथ) का ग्रॉस कलेक्शन रहा. इसके 11.52 लाख टिकट बिक चुके हैं.
वहीं, फिल्म ने बिना ब्लॉक सीट के 19.14 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रही है इसकी कमाई वैसे-वैसे ही तेजी से बढ़ रही है.
यह भी पढ़ें: 'जेलर 2' का हिंदी वर्जन भी होगा रिलीज, अफवाहों के बीच मेकर्स ने दी सफाई
'जेलर 2' ने 'टॉक्सिक' समेत 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
वहीं, 'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग की कमाई के मामले में यश की फिल्म 'टॉक्सिक'
📡 स्रोत: ABP Live Film