राज्य

जैन मंदिर इंदिरा नगर में 108 स्वर्ण कलशों से हुआ भगवान का अभिषेक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 25 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जैन मंदिर इंदिरा नगर में 108 स्वर्ण कलशों से हुआ  भगवान का अभिषेक

लखनऊ में जैन धर्म के दसलक्षण पर्व के अंतिम दिन इंदिरानगर जैन मंदिर में उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म और 12वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य का मोक्ष कल्याणक भक्तिभाव के साथ मनाया गया। मंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि प्रातः काल भक्तों ने भगवान वासुपूज्य को पांडुशिला पर विराजमान कर 108 स्वर्ण कलशों से रिद्धि-सिद्धि मंत्रों के साथ अभिषेक किया। इसके बाद विश्व शांति की कामना से शांतिधारा की गई, जिसका सौभाग्य अभय, धीरज, अनुरोध, अभिषेक, अतिशय, संयम, प्रविज्ञान, सनत, महावीर और मनोज जैन परिवार को प्राप्त हुआ। दशलक्षण विधान की पूर्णाहुति हवन के साथ हुई ।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।