जैन समाज का क्षमावाणी समारोह आयोजित
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत, सामाजिक सौहार्द और क्षमा का दिया संदेश
कोटा, 5 अक्टूबर। मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित जैन जनउपयोगी सभागार में जैन समाज की ओर से सामूहिक क्षमावाणी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शिरकत की। कार्यक्रम में समाज की ओर से लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया गया।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि क्षमावाणी का पर्व आत्ममंथन और आपसी वैमनस्य को दूर करने का अवसर है। उन्होंने कहा, “इस क्षमावाणी कार्यक्रम में मैं उत्तम क्षमा मांगता हूं।” उन्होंने समाज के लोगों को क्षमा और सद्भाव की भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
समारोह में कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, लाडपुरा विधायक कल्पना देवी और भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान अतिथियों ने कहा कि सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में कई बार जाने-अनजाने में गलतियां हो जाती हैं। ऐसे में एक-दूसरे की गलतियों को क्षमा कर सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान जैन समाज की क्षमावाणी परंपरा और इसके सामाजिक महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। उपस्थित लोगों ने आपसी कटुता भुलाकर प्रेम, सद्भाव और क्षमा की भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
बाईट: 1- ओम बिरला,लोकसभा अध्यक्ष बाईट: 2- संदीप शर्मा,विधायक