खेल

जयपुर में 21 बाल प्रतिभाओं का सम्मान, हर बच्चे को मिले 5100 रुपये

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जयपुर में 21 बाल प्रतिभाओं का सम्मान, हर बच्चे को मिले 5100 रुपये

जयपुर, 14 नवंबर | 21 बाल प्रतिभाओं को मिला सम्मान, प्रोत्साहन राशि देकर बढ़ाया हौसला

बाल दिवस के अवसर पर राजस्थान की बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रारब्ध फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान एवं प्रोत्साहन समारोह 'अभिनन्दन' का आयोजन किया गया। जयपुर के झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में प्रदेश की 21 प्रतिभाशाली बाल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

समारोह में 18 वर्ष तक की आयु के उन बच्चों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कला, संस्कृति, शिक्षा और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल कर राजस्थान का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही समाजहित में उल्लेखनीय कार्य करने वाले बच्चों का भी सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

चयनित बाल प्रतिभाओं को सम्मान पत्र के साथ 5 हजार 100 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को पहचान देना और उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा।

आयोजकों ने कहा कि बच्चों को उचित मंच और प्रोत्साहन मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। ऐसे आयोजन उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने और नए लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं। समारोह में सम्मानित बच्चों के अभिभावकों सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

बाइट आनंद शर्मा, आयोजक बाइट सौमित्र भारद्वाज, आयोजक

💡 पृष्ठभूमि (Background)

राजस्थान के जयपुर में बाल दिवस के अवसर पर प्रारब्ध फाउंडेशन ने 21 बाल प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा कलाकारों को प्रोत्साहित करना और उनके हुनर को पहचानना है। यह कदम बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा देता है और समाज में शिक्षा व कला के महत्व को रेखांकित करता है। इससे आम जनता में बच्चों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और अन्य परिवारों को भी अपने बच्चों के सपनों को साकार करने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।