राजनीति

जयपुर में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के बाद जनसभा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 5 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जयपुर में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के बाद जनसभा

जयपुर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के दौरान जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है, लेकिन कुछ लोग लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कुठाराघात कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर ईवीएम और एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया और पार्टी को संसद में इस मुद्दे पर बहस करने की चुनौती दी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ बोलने का काम करती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी सभा को संबोधित किया।

केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है, लेकिन कुछ लोग इस लोकतंत्र पर कुठाराघात कर रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ईवीएम और एसआईआर को लेकर भ्रम फैलाया है। उन्होंने कांग्रेस को संसद में बहस करने के लिए आमंत्रित किया। वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा झूठ बोलने का काम करती है। भाजपा

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी सभा को संबोधित किया।

होल्ड/अपसाउण्ड।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।