जयपुर में चार पिंक बूथ शुरू, महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता और सुरक्षित माहौल मिलेगा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जयपुर, 21 नवंबर। महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव कुमार शर्मा ने शनिवार को जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित पत्रिका गेट पर महिला सुरक्षा एवं सहायता बूथ यानी पिंक बूथ का उद्घाटन किया। इसके साथ ही अशोक नगर टी-पॉइंट, गौरव टावर के पास और सिटी पार्क, मानसरोवर में स्थापित तीन अन्य पिंक बूथों का वर्चुअल शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर डीजीपी ने महिला सुरक्षा की दिशा में पहल के लिए जयपुर पुलिस को बधाई देते हुए कहा कि पिंक बूथों के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित वातावरण के साथ आवश्यकता पड़ने पर त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि पहले चरण में जयपुर के चार प्रमुख स्थानों पर बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां महिला पुलिसकर्मी सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक दो शिफ्टों में तैनात रहेंगी।
बूथों पर शिकायत संबंधी मार्गदर्शन और आवश्यक पुलिस सहयोग के साथ आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी, राजकॉप सिटीजन ऐप और क्यूआर कोड आधारित सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पिंक बूथों पर छेड़छाड़, पीछा करने, अभद्र व्यवहार और घरेलू हिंसा जैसी समस्याओं में पुलिस सहायता एवं आवश्यक कार्रवाई की सुविधा मिलेगी।
इसके अलावा सुरक्षित प्रतीक्षा स्थल, प्राथमिक उपचार, सैनिटरी पैड और पुलिस एवं पीसीआर से तत्काल संपर्क की व्यवस्था भी रहेगी। महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के साथ आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा तथा महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090 और आपातकालीन हेल्पलाइन 112 की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
उद्घाटन के बाद डीजीपी और पुलिस कमिश्नर ने बूथ पर तैनात पुलिसकर्मियों से संवाद किया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा पर आधारित शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।
कार्यक्रम में स्पेशल पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश, उप महानिरीक्षक पुलिस कुंवर राष्ट्रदीप, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात एवं प्रशासन) प्रदीप मोहन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (प्रथम) डॉ. रामेश्वर सिंह, पुलिस उपायुक्त (पूर्व) रंजीता शर्मा सहित आयुक्तालय के अधिकारी एवं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट व सुरक्षा सखियों ने सहभागिता की।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
जयपुर में चार पिंक बूथ के उद्घाटन से महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता और सुरक्षित माहौल मिलेगा। यह पहल महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। पिंक बूथ में 24×7 हेल्पलाइन, आपातकालीन सहायता और अपराध की रिपोर्टिंग का आसान माध्यम उपलब्ध होगा। इस कदम से महिलाओं को डर और असुरक्षा की भावना कम होगी, जिससे वे सार्वजनिक स्थानों पर स्वतंत्र रूप से घूम सकेंगी। जनता को भी आपात स्थिति में शीघ्र मदद मिलने से भरोसा बढ़ेगा और समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
🎙️ जनता का संदेश का मत
जयपुर के पिंक बूथ से यह सन्देश मिलता है कि सुरक्षा सिर्फ कानून की बात नहीं, समाज की जिम्मेदारी है। जब भी किसी को खतरा महसूस हो, तुरंत मदद माँगें—सुरक्षा के लिए फोन, नजदीकी पुलिस स्टेशन या ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग करें। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा, आत्मरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता पर ध्यान दें। इस पहल से हम दिखाते हैं कि समाज में हर आवाज़ को सुना जाना चाहिए और हर महिला को सुरक्षित महसूस होना चाहिए।