जयपुर में पंचायत चुनाव की वोटिंग, सुबह 7 बजे से मतदान केंद्रों पर उमड़े मतदाता
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जयपुर जिले की जमवारामगढ़, आंधी, बस्सी और तूंगा पंचायत समितियों के 446 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। 140 ग्राम पंचायतों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है।
जयपुर, 14 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जयपुर जिले की चार पंचायत समितियों जमवारामगढ़, आंधी, बस्सी और तूंगा में शनिवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। चारों पंचायत समितियों की 140 ग्राम पंचायतों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
जिले के इन चार पंचायत समिति क्षेत्रों में कुल 446 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान शुरू होने के साथ ही कई केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं। ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है।
बस्सी क्षेत्र में भी जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। खासकर पहली बार मतदान करने वाले नवमतदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
फिलहाल चारों पंचायत समितियों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।
बाइट -1 हरजी लाल यादव एसीपी बस्सी 2 मतदाता
3 मतदात
💡 पृष्ठभूमि (Background)
जयपुर जिले में पंचायत चुनाव के तहत चार पंचायत समितियों के 446 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदाता उमड़े हैं। यह चुनाव पंचायती राज आम चुनाव-2026 का हिस्सा है, जिसमें 140 ग्राम पंचायतों के जिला परिषद और पंचायत समिति के पदों के लिए मतदान हो रहा है। यह विषय इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह ग्रामीण शासन की लोक भागीदारी को दर्शाता है और स्थानीय नीतियों पर सीधे असर डालता है। आम जनता पर इसका असर चुनावी निर्णयों के माध्यम से विकास योजनाओं, बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के रूप