खेल

जयपुर में राष्ट्रीय एरोबिक जिमनास्टिक चैंपियनशिप, 22 राज्यों के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जयपुर में राष्ट्रीय एरोबिक जिमनास्टिक चैंपियनशिप, 22 राज्यों के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

जयपुर में 12 से 16 नवंबर तक राष्ट्रीय एरोबिक जिमनास्टिक चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता में 22 राज्यों के करीब 800 खिलाड़ी और 150 ऑफिशियल्स हिस्सा ले रहे हैं।

जयपुर, 14 नवंबर। जयपुर में 12 से 16 नवंबर तक राष्ट्रीय एरोबिक जिमनास्टिक चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। राजस्थान राज्य जिमनास्टिक संघ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के करीब 22 राज्यों के 800 खिलाड़ी और 150 ऑफिशियल्स हिस्सा ले रहे हैं।

चैंपियनशिप में विभिन्न आयु और वर्गों के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता में शामिल अलग-अलग राज्यों की टीमें अपने शानदार प्रदर्शन और खेल कौशल से दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। खिलाड़ी एरोबिक जिमनास्टिक के विभिन्न इवेंट्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस प्रतियोगिता की खास बात यह है कि यहां विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को खेलो इंडिया सहित अन्य प्रतियोगिताओं में सीधे प्रवेश का अवसर मिलेगा। ऐसे में खिलाड़ियों के लिए यह चैंपियनशिप अपनी प्रतिभा साबित करने और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण मंच बन रही है।

पांच दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता से देश में एरोबिक जिमनास्टिक को बढ़ावा मिलने के साथ उभरती खेल प्रतिभाओं को भी अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल रहा है।

होल्ड बाईट - हितेश मुद्गल- जिला सचिव-जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन जयपुर।

  1. डॉ गुरजीत वाजवा- नेशनल कोच।
  2. आलिया. अंतर्राष्ट्रीय जिमनास्टिक खिलाड़ी।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

राष्ट्रीय एरोबिक जिमनास्टिक चैंपियनशिप, 12 से 16 नवंबर तक जयपुर में आयोजित, भारत के 22 राज्यों के 800 खिलाड़ी और 150 अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता राजस्थान जिमनास्टिक संघ द्वारा आयोजित की गई है, जिससे एरोबिक जिमनास्टिक को बढ़ावा मिलता है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह खेल में समावेशिता और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती है, और युवा प्रतिभाओं को पहचानने का मंच प्रदान करती है। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक है—स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ेगी, युवाओं में फिटनेस के प्रति रुचि बढ़ेगी, और राज्य स्त

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।