जयपुर RIC में कलाकारों को बड़ा मंच, सिर्फ 5% फीस पर बिक रहीं कलाकृतियां
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में कलाकारों को अपनी कलाकृतियां प्रदर्शित करने के साथ बेचने का भी बेहतर अवसर मिल रहा है। यहां महज 5 प्रतिशत प्लेटफॉर्म फीस पर कलाकारों को बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि निजी आर्ट गैलरियों में यह शुल्क करीब 40 से 50 प्रतिशत तक बताया जा रहा है।
जयपुर, 14 नवंबर | कलाकारों को मिला कला का नया बाजार, RIC में 55 कलाकारों की 70 कलाकृतियां प्रदर्शित
जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में कला और कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। यहां कलाकारों को अपनी कलाकृतियां प्रदर्शित करने के साथ उनकी बिक्री का भी अवसर मिल रहा है। खास बात यह है कि राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर की ओर से कलाकारों से महज 5 प्रतिशत प्लेटफॉर्म फीस ली जा रही है, जबकि जयपुर की निजी आर्ट गैलरियों में यह शुल्क करीब 40 से 50 प्रतिशत तक होने की बात सामने आती है।
कम प्लेटफॉर्म फीस के चलते कलाकारों को अपनी कलाकृतियों की बिक्री से बेहतर आर्थिक लाभ मिल रहा है। आरआईसी में 5 नवंबर से जारी मौजूदा कला प्रदर्शनी में कला प्रेमियों ने कई कलाकृतियों को पसंद किया है और उनकी खरीदारी भी की है। इससे कलाकारों को अपनी कला के लिए बाजार मिलने के साथ आर्थिक संबल भी मिल रहा है।
इस प्रदर्शनी में 55 कलाकारों की करीब 70 कलाकृतियां प्रदर्शित की गई हैं। प्रदर्शनी 30 नवंबर तक राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में जारी रहेगी। इसके माध्यम से कलाकारों को अपनी रचनात्मकता व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने और सीधे कला प्रेमियों से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर की यह पहल जयपुर में कला के नए बाजार के रूप में उभर रही है, जहां कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ उसे आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का अवसर भी मिल रहा है।
बाइट - बादल, कलाकार बाइट - ऋतिक पटेल, कलाकार
बाइट - निखत अंसारी, क्यूरेटर, RIC
💡 पृष्ठभूमि (Background)
जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में कलाकारों को अपनी कलाकृतियाँ प्रदर्शित करने और बेचने का नया मंच मिला है, जहाँ केवल 5 प्रतिशत प्लेटफॉर्म फीस ली जा रही है। यह पहल कलाकारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि पारंपरिक गैलरियों में फीस 40-50 प्रतिशत तक पहुँचती है, जिससे कलाकारों की आय पर असर पड़ता है। RIC की कम फीस के कारण कलाकार अपनी कृतियों को अधिक कीमत पर बेच सकते हैं और अधिक दर्शकों तक पहुँच सकते हैं। आम जनता को भी यह लाभ होगा क्योंकि कला सस्ती और सुलभ होगी, जिससे सांस्कृतिक जागरूकता और