जयपुर में सहकार दीपोत्सव मेला-2026 का आगाज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
दीपावली के त्योहार को देखते हुए राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ की ओर से जयपुर के नवजीवन सहकारी बाजार में सहकार दीपोत्सव मेला-2026 आयोजित किया जा रहा है। मेले में दीपावली की सामग्री, ग्रीन पटाखे, सजावट का सामान, कपड़े और सोने-चांदी के सिक्के सहित कई उत्पाद उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि ग्रीन पटाखों की खरीद पर उपभोक्ताओं को 60 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है। मेला 7 नवंबर तक चलेगा।
जयपुर, 2 नवंबर। दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। इसी कड़ी में राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ की ओर से जयपुर में सहकार दीपोत्सव मेला-2026 का आयोजन किया जा रहा है। नवजीवन सहकारी बाजार में आयोजित इस मेले में उपभोक्ताओं को दीपावली से जुड़ी जरूरत का सामान एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाया जा रहा है।
खास बात यह है कि यहां ग्रीन पटाखों की खरीद पर 60 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है। दीपावली के मौके पर खरीदारी को आसान बनाने के उद्देश्य से नवजीवन सहकारी बाजार में सहकार दीपोत्सव मेला सजाया गया है। राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ की ओर से आयोजित इस मेले में दीपावली से जुड़ी विभिन्न प्रकार की सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है।
यहां उपभोक्ताओं को सजावट का सामान, कपड़े, सोने-चांदी के सिक्के और अन्य घरेलू उत्पाद खरीदने का अवसर मिल रहा है। मेले में अलग-अलग स्टॉल लगाए गए हैं, जहां उपभोक्ता अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार खरीदारी कर सकते हैं। मेले का खास आकर्षण ग्रीन पटाखे बने हुए हैं। जानकारी के अनुसार उपभोक्ताओं को ग्रीन पटाखों की खरीद पर 60 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है।
दीपावली पर पटाखों की खरीदारी करने वाले लोगों के लिए यह खास आकर्षण है। ग्रीन पटाखों को बढ़ावा देने के साथ ही उपभोक्ताओं को रियायती दरों पर खरीदारी का अवसर उपलब्ध करवाया जा रहा है। सहकार दीपोत्सव मेले में खरीदारी के लिए पहुंच रहे लोगों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। मेले में लगे विभिन्न स्टॉल पर दुकानदार उपभोक्ताओं को उत्पादों की जानकारी दे रहे हैं।वहीं ग्राहकों को एक ही स्थान पर दीपावली की जरूरत का सामान उपलब्ध होने से खरीदारी में सुविधा मिल रही है।
सहकार दीपोत्सव मेला-2026 का आयोजन 7 नवंबर तक किया जा रहा है। ऐसे में जयपुरवासियों के पास दीपावली की खरीदारी के लिए कई दिन का अवसर है। मेले के जरिए सहकारी उत्पादों और विभिन्न व्यापारिक स्टॉल को भी मंच उपलब्ध करवाया जा रहा है। आयोजकों का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उचित दरों पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध करवाना है।
कुल मिलाकर सहकार दीपोत्सव मेला जयपुरवासियों के लिए दीपावली की खरीदारी का एक विशेष केंद्र बनकर सामने आया है। दीपावली की सजावट से लेकर कपड़े, सोने-चांदी के सिक्के और ग्रीन पटाखों तक कई तरह के उत्पाद यहां उपलब्ध हैं। यह मेला 7 नवंबर तक आमजन के लिए खुला रहेगा।
होल्ड बाइट-1: हनुमान अग्रवाल, मार्केटिंग मैनेजर।
होल्ड बाइट-2: दुकानदार।
होल्ड बाइट-3: ग्राहक।