राज्य

जयपुर में 'शब्द प्रेरणा श्रृंखला' के तहत विशेष व्याख्यान,

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जयपुर में 'शब्द प्रेरणा श्रृंखला' के तहत विशेष व्याख्यान,

जयपुर में शब्द रसायन संस्थान और लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में 'शब्द प्रेरणा श्रृंखला' के तहत विशेष व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मालावी गणराज्य में भारत के उच्चायुक्त अमरा राम गुजर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भारत के मजबूत होते वैश्विक नेतृत्व, सकारात्मक सोच और पूर्वाग्रहों से मुक्त होकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल के राष्ट्र एकीकरण में योगदान को भी याद किया गया।

जयपुर, 31 अक्टूबर।भारत का बढ़ता वैश्विक प्रभाव और युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका... इन्हीं विषयों को लेकर जयपुर में विशेष व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। शब्द रसायन संस्थान और लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मालावी गणराज्य में भारत के उच्चायुक्त अमरा राम गुजर ने शिरकत की।

इस दौरान उन्होंने सकारात्मक सोच अपनाने, पूर्वाग्रहों से मुक्त रहने और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों को समझने का संदेश दिया। साथ ही देश के एकीकरण में सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को याद किया गया। जयपुर में आयोजित इस विशेष व्याख्यान कार्यक्रम में मालावी गणराज्य में भारत के उच्चायुक्त अमरा राम गुजर विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश का नेतृत्व और मजबूत हुआ है और आज पूरी दुनिया भारत की बात को गंभीरता से सुनती है। उन्होंने युवाओं को जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि आगे बढ़ने के लिए पूर्वाग्रहों से मुक्त रहना बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान शब्द रसायन संस्थान के निदेशक डॉ.

रेवंत दान ने संस्थान के उद्देश्यों और राष्ट्र निर्माण में युवाओं के दायित्वों पर प्रकाश डाला। वहीं संस्थान के मानद सचिव मुरारी गुप्ता ने कहा कि आज रील के दौर में युवाओं को वास्तविक राष्ट्र नायकों को पहचानने और उनके विचारों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। कार्यक्रम में सरदार वल्लभ भाई पटेल के राष्ट्र निर्माण और देश के एकीकरण में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को भी याद किया गया।

वक्ताओं ने उनके विचारों और व्यक्तित्व को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के प्राचार्य मुदित गुप्ता और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अंकुश गौतम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

होल्ड बाइट— अमरा राम गुजर, भारतीय उच्चायुक्त, मालावी गणराज्य।

बाइट— डॉ. रेवंत दान, निदेशक, शब्द रसायन संस्थान।

बाइट— मुदित गुप्ता, प्राचार्य, एलबीएस कॉलेज।

बाइट— डॉ. अंकुश गौतम, कार्यक्रम समन्वयक।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।