जयपुर में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जयपुर के एस.एस. जैन सुबोध पीजी कॉलेज में मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 200 युवाओं ने हिस्सा लिया। राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने युवाओं से संवाद किया। इस दौरान मतदान के महत्व, लोकतांत्रिक प्रक्रिया और नागरिक जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने लोकतांत्रिक शपथ लेकर जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया।
जयपुर, 31 अक्टूबर। जयपुर में युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से एस.एस. जैन सुबोध पीजी कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 200 विद्यार्थियों और युवाओं ने भाग लिया।कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा और भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा मौजूद रहे।
इस दौरान युवाओं और जनप्रतिनिधियों के बीच सीधा संवाद हुआ। युवाओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी, मतदान के महत्व और नागरिक जिम्मेदारियों से जुड़े सवाल पूछे। कार्यक्रम में स्पोर्ट्स आइकॉन भूमिका शुक्ला और यूथ आइकॉन दिव्यांशी शेखावत ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी युवाओं ने लोकतांत्रिक शपथ ली और जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लिया।
बाईट – घनश्याम तिवारी राज्यसभा सांसद।
बाईट – मंजू शर्मा लोक सभा सदस्य जयपुर शहर।
बाईट – शरद त्रिपाठी, सहायक निदेशक माय भारत