राज्य

जयपुर में ‘युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन’ नाटक का मंचन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जयपुर में ‘युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन’ नाटक का मंचन

जयपुर के अग्रसेन भवन में महाराजा अग्रसेन के जीवन और आदर्शों पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। कलाकारों ने ‘एक रुपया, एक ईंट’ के सिद्धांत और सामाजिक समानता के संदेश को जीवंत किया।

जयपुर, 29 नवंबर | अग्रवाल समाज के प्रणेता और प्रजातंत्र एवं समाजवाद के पोषक महाराजा अग्रसेन जी के जीवन चरित्र और उनकी राज्य व्यवस्था पर आधारित नाटक ‘युग प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन’ का मंचन किया गया। शुक्रवार रात बैंक कॉलोनी, महेश नगर स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित इस नाटक का लेखन और निर्देशन डॉ. प्रहलाद कुमार गुप्ता ने किया। जयपुर के अनुभवी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को प्रभावित किया।

नाटक में महाराजा अग्रसेन जी के जीवन, उनके आदर्शों, समानता, त्याग और अहिंसा के संदेश को प्रभावशाली ढंग से मंच पर प्रस्तुत किया गया। कलाकारों का अभिनय, संवाद, संगीत और मंच सज्जा ने प्रस्तुति को विशेष बनाया। नाटक के विभिन्न दृश्यों ने दर्शकों को महाराजा अग्रसेन के युग और उनके विचारों से रूबरू कराया।

नाटक में महाराजा अग्रसेन जी के ‘एक रुपया, एक ईंट’ के सिद्धांत को भी प्रमुखता से दर्शाया गया। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और सहयोग की भावना का यह संदेश आज भी प्रासंगिक है। प्रस्तुति के माध्यम से सामाजिक समानता, एकता और परस्पर सहयोग का संदेश दिया गया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।