देश

जैसलमेर में दो नर गोडावण को प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जैसलमेर में दो नर गोडावण को प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया

अक्टूबर 04, नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर स्थित डेजर्ट नेशनल पार्क में आज दो नर ग्रेट इंडियन बस्टर्ड यानी गोडावण को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया। गोडावण संरक्षण की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इस अवसर पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि गोडावण को राजस्थान के रेगिस्तान में फिर से बसाने की मुहिम में वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और ग्राउंड स्टाफ की करीब एक दशक की मेहनत शामिल है। उन्होंने संरक्षण अभियान से जुड़ी पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार जताया।

गोडावण देश के सबसे संकटग्रस्त पक्षियों में शामिल है। इसके संरक्षण के लिए कैप्टिव ब्रीडिंग से लेकर रीवाइल्डिंग तक विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। प्राकृतिक वातावरण में दो नर गोडावण को छोड़ा जाना इस संरक्षण अभियान के अगले चरण की शुरुआत है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।