व्यापार

अब जाकर सस्ती होगी प्याज, बंपर पैदावार के बाद 20 रुपए तक गिरेंगे दाम?

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 19 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
अब जाकर सस्ती होगी प्याज, बंपर पैदावार के बाद 20 रुपए तक गिरेंगे दाम?

प्याज की कीमतों में पिछले कुछ समय से लगातार इजाफा देखने को मिल रहा था. जिसको कंट्रोल करने के लिए सरकार भी लगातार भरसक प्रयास कर रही थी.

प्याज की कीमतों को कंट्रोल में लाने के लिए सरकार ने कांदा एक्सप्रेस चलाई, लेकिन इसे भी कोई खासा फायदा नहीं हुआ.

लेकिन अब किसानों ने जो सरकार से मांग की है, उसके बाद लगता है कि जल्दी ही प्याज की कीमतों से लोगों को राहत मिल सकती है.

दरअसल महाराष्ट्र के प्याज किसानों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें अपनी फसल का कम से कम 3,000 रुपये प्रति क्विंटल भाव मिले.

किसानों का कहना है कि जब बाजार में प्याज की आवक बढ़ती है, तो कीमतें गिर जाती हैं.

इससे बचने के लिए प्याज के निर्यात को बढ़ावा देना और निर्यात नीति को स्थिर रखना जरूरी है.

प्याज उत्पादक संगठन की मांग

महाराष्ट्र राज्य प्याज उत्पादक किसान संगठन के मुताबिक, साल 2025-26 में देश में प्याज का उत्पादन करीब 288.96 लाख टन रहने का अनुमान है, जबकि देश की सालाना जरूरत लगभग 210 लाख टन है.

यानी भारत में घरेलू जरूरत और निर्यात के लिए पर्याप्त प्याज उपलब्ध होगा.

संगठन के संस्थापक अध्यक्ष भारत दिघोले ने केंद्र सरकार से मांग की है कि प्याज के निर्यात के लिए लंबे समय तक एक जैसी नीति बनाई जाए और दूसरे देशों में भी प्याज के नए बाजार तलाशे जाएं.

इससे किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिल सकेगा और कीमतों में अचानक गिरावट से राहत मिलेगी.

प्याज के दाम होंगे कम किसानों की मांग के मुताबिक वो चाहते हैं कि किसानों को प्याज का 30 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दिया जाए. जिससे आम जनता को प्याज सस्ती मिल सके.

फिलहाल प्याज की कीमत 60 रुपये प्रति किलो प्याज है, यदि सरकार किसानों की ये मांग मान लेती है तो आम जनता को प्याज 20 रुपये सस्ती मिलेगी.

ये भी पढ़ें: सर्दियों में दूध सस्ता मिलता है, इस बार उल्टा हुआ, 2 से 4 रुपए बढ़ी कीमतें</str

📡 स्रोत: ABP Live Vyapar

📰 पूरी खबर पढ़ें (ABP Live Vyapar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

प्याज की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण सरकार ने कांदा एक्सप्रेस जैसी योजनाएँ चलायीं, परन्तु असर सीमित रहा। अब किसानों की माँगों के बाद, महाराष्ट्र में बंपर पैदावार के साथ दाम 20 रुपये तक घट सकते हैं। यह विषय खाद्य सुरक्षा और उपभोक्ता संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि प्याज एक प्रमुख सब्जी है। यदि दाम घटते हैं, तो आम जनता की खरीद शक्ति बढ़ेगी और खाद्य लागत में राहत मिलेगी। इससे किराना बाजार में संतुलन बना रहेगा और किसानों को भी उचित लाभ मिलेगा।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।