जाकिर नाइक के संगठन पर राज्य एक्शन ले सकेंगे:UAPA के तहत फंड-प्रॉपर्टी जब्त करने का अधिकार मिला; 2 हफ्ते पहले बैन 5 साल बढ़ाया था
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दे दिया है। अब राज्य सरकारें गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत संगठन के फंड, वित्तीय संपत्तियों और परिसरों पर कार्रवाई कर सकेंगी। गृह मंत्रालय ने 26 नवंबर को इस संबंध में गजट नोटिफिकेशन जारी किया।
केंद्र सरकार ने 13 नवंबर को IRF पर लगा प्रतिबंध अगले पांच साल के लिए बढ़ा दिया था। राज्यों को UAPA की धारा 42 के तहत मिले अधिकार यह फैसला UAPA की धारा 42 के तहत लिया गया है। इसके तहत राज्यों को UAPA की धारा 7 और 8 के तहत कार्रवाई करने का अधिकार मिला है। धारा 7 के तहत अधिकारी संगठन के लिए इस्तेमाल होने वाले या रखे गए फंड, बॉन्ड और अन्य प्रापर्टियों के लेनदेन पर रोक लगा सकते हैं।
संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच भी की जा सकेगी। वहीं, धारा 8 के तहत संगठन की गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होने वाले घर, इमारत और अन्य परिसरों को अधिसूचित कर उन पर नियंत्रण किया जा सकेगा। ऐसे परिसरों में लोगों की आवाजाही और वहां मौजूद चल संपत्तियों के इस्तेमाल पर भी रोक लगाई जा सकती है।
IRF पर 5 साल के लिए बढ़ाया प्रतिबंध केंद्र सरकार ने 13 नवंबर को IRF पर लगा प्रतिबंध अगले पांच साल के लिए बढ़ा दिया था। यह प्रतिबंध 14 नवंबर को खत्म होने वाला था। सरकार ने UAPA की धारा 3(1) और 3(3) के तहत संगठन को गैरकानूनी घोषित किया है। भारत ने पहली बार 17 नवंबर 2016 को IRF पर प्रतिबंध लगाया था।
उस समय सरकार ने आरोप लगाया था कि संगठन की गतिविधियां धार्मिक समुदायों के बीच नफरत और दुश्मनी बढ़ा सकती हैं। जुलाई 2016 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में पांच आतंकियों ने हमला किया था, जिसमें 29 लोगों की मौत हुई थी। मामले की जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपियों में से एक ने बताया था कि वह जाकिर नाइक के भाषणों से प्रभावित था।
इसके बाद मुंबई पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने भी इस मामले की जांच की। 2016 से भारत के बाहर रह रहा जाकिर नाइक महाराष्ट्र का रहने वाला जाकिर नाइक 2016 में विदेश यात्रा पर गया था। उसी साल केंद्र सरकार ने उसके संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद से वह मलेशिया में रह रहा है। 2017 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के अनुरोध पर उसका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया गया था।
मई 2017 में भार
📡 स्रोत: Dainik Bhaskar