राज्य

जल जीवन मिशन की योजनाएं 3 महीने में पूरी करने का निर्देश, लापरवाही पर संवेदक होंगे ब्लैकलिस्ट

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जल जीवन मिशन की योजनाएं 3 महीने में पूरी करने का निर्देश, लापरवाही पर संवेदक होंगे ब्लैकलिस्ट

हजारीबाग में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने की जल जीवन मिशन की समीक्षा, तीन महीने में योजनाएं पूरी करने और लापरवाही पर कार्रवाई के दिए निर्देश।

Short Headline: जल जीवन मिशन की योजनाएं 3 महीने में पूरी करने का निर्देश, लापरवाही पर संवेदक होंगे ब्लैकलिस्ट

31 अक्टूबर, हजारीबाग: हजारीबाग में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने चार जिलों में चल रही जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित जिलों के वरीय पदाधिकारी, अभियंता और संवेदक मौजूद रहे। मंत्री ने जिलावार प्रगति रिपोर्ट लेते हुए योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने अधिकारियों और संवेदकों को अगले तीन महीने के भीतर सभी लंबित योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि निर्धारित समय में काम पूरा नहीं करने वाले संवेदकों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा और राशि की वसूली भी की जाएगी। मंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में अब तक पेयजल की सुविधा नहीं पहुंची है और लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है, उनकी जानकारी विभाग को दें, ताकि वहां जल्द योजना का लाभ पहुंचाया जा सके।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आम जनता को पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

बाइट- योगेंद्र प्रसाद, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।