जल शक्ति विभाग में जूनियर ड्राफ्टसमैन (सिविल) के भरे जाएंगे 7 पद
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
17 सितंबर तक रोजगार कार्यालय में अपना नाम पंजीकृत/अद्यतन करवाना करें सुनिश्चित
अगस्त 14, चंबा (हिमाचल प्रदेश): हिमाचल प्रदेश द्वारा जूनियर ड्राफ्टसमैन (सिविल) के 7 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी चम्बा, जितेंद्र सिंह वर्मा ने दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जल शक्ति विभाग, इन पदों में सामान्य वर्ग के 3, सामान्य ईडब्ल्यूएस का 1, सामान्य आईआरडीपी का 1, अनुसूचित जाति का 1 तथा अनुसूचित जाति बीपीएल का 1 पद शामिल हैं।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि उक्त पदों एवं श्रेणियों के पात्र अभ्यर्थी, जिन्होंने अभी तक अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में पंजीकृत अथवा अद्यतन नहीं करवाया है, वे 17 सितम्बर, 2026 तक अपना पंजीकरण/अद्यतन सुनिश्चित करें। अभ्यर्थियों का रोजगार पंजीकरण एवं वैधता वर्तमान तिथि तक अद्यतन होना आवश्यक है।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी संबंधित रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।