व्यापार

जलालपुर बाईपास 43.74 करोड़ से बनेगी 5.80 किमी सड़क:मंजूरी मिलने के बाद आगे बढ़ेगा निर्माण का काम, जाम से राहत की जगी उम्मीद

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जलालपुर बाईपास 43.74 करोड़ से बनेगी 5.80 किमी सड़क:मंजूरी मिलने के बाद आगे बढ़ेगा निर्माण का काम, जाम से राहत की जगी उम्मीद

अम्बेडकरनगर के जलालपुर नगर को जाम से राहत दिलाने वाली बाईपास परियोजना को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। वर्षों से लंबित इस परियोजना का प्रस्ताव प्रदेश की व्यय वित्त समिति की सूची में शामिल किया गया है। करीब 43.74 करोड़ रुपए की लागत से 5.80 किलोमीटर लंबे बाईपास के निर्माण की योजना प्रस्तावित है।

हालांकि, अभी परियोजना को अंतिम मंजूरी मिलने और निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है। जलालपुर में बढ़ते यातायात दबाव के कारण नगर के प्रमुख मार्गों पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। भारी वाहनों की आवाजाही से लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। बाईपास बनने से भारी वाहनों को नगर के भीतर से गुजरने की मजबूरी कम होगी।

इससे स्थानीय लोगों, व्यापारियों और राहगीरों को राहत मिलने की उम्मीद है। सदन से शासन तक उठता रहा बाईपास का मुद्दा जलालपुर बाईपास निर्माण की मांग पूर्व सांसद रितेश पांडेय लगातार उठाते रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे को सदन से लेकर शासन स्तर तक पहुंचाया। अब परियोजना के व्यय वित्त समिति की सूची में शामिल होने की जानकारी उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा की है।

इसके बाद लंबे समय से बाईपास निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अंतिम मंजूरी के बाद खुलेगा निर्माण का रास्ता व्यय वित्त समिति की सूची में प्रस्ताव शामिल होना परियोजना की प्रक्रिया में आगे बढ़ने का संकेत है, लेकिन इसे अंतिम स्वीकृति नहीं माना जा सकता। अब मुख्यमंत्री की मंजूरी और अन्य औपचारिकताओं के पूरा होने का इंतजार है।

इन प्रक्रियाओं के बाद ही निर्माण कार्य शुरू होने का रास्ता साफ होगा। जाम से मुक्ति के लिए अभी करना होगा इंतजार बाईपास परियोजना से जलालपुर के यातायात दबाव को कम करने की उम्मीद है। हालांकि, फिलहाल नगरवासियों को जाम से राहत मिलने के लिए इंतजार करना होगा। परियोजना की वास्तविक प्रगति इस बात पर निर्भर करेगी कि प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी कब मिलती है और निर्माण कार्य कब शुरू होता है।

📡 स्रोत: NewsData.io

📰 पूरी खबर पढ़ें (NewsData.io पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।