जलस्तर बढ़ने से सिल्ली में ध्वस्त हुआ खेरबैड़ा डैम, धान और अन्य फसलों को नुकसान, मुआवजा राशि की मांग
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जलस्तर बढ़ने से रांची के सिल्ली में ध्वस्त हुआ खेरबैड़ा डैम, धान और अन्य फसलों को नुकसान, मुआवजा राशि की मांग, जेएलकेएम नेता देवेन्द्र नाथ महतो ने उठाई मांग।
Short Headline: जलस्तर बढ़ने से सिल्ली में ध्वस्त हुआ खेरबैड़ा डैम, धान और अन्य फसलों को नुकसान, मुआवजा राशि की मांग
03 अक्टूबर, रांची: रांची के सिल्ली प्रखंड अंतर्गत गोडाडीह पंचायत क्षेत्र स्थित खेरबैड़ा डैम शनिवार दोपहर जलस्तर बढ़ने के बाद अचानक ध्वस्त हो गया। डैम टूटने से गोडाडीह, सातपालु, रायकोचा समेत आसपास के इलाकों में पानी फैल गया, जिससे धान और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा है। डैम के ध्वस्त होने से लोटा-गोडाडीह मुख्य मार्ग पर भी कई घंटों तक आवागमन प्रभावित रहा।
घटना को लेकर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के नेता देवेंद्र नाथ महतो ने प्रशासन से प्रभावित गांवों और किसानों का तत्काल सर्वे कराने तथा नुकसान का आकलन कर नियमानुसार राहत और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि डैम की मेड़ से पिछले कई दिनों से पानी का रिसाव हो रहा था और समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाते तो नुकसान को कम किया जा सकता था।
उन्होंने कृषि क्षेत्र में हुई क्षति को देखते हुए प्रभावित किसानों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।