जालौन में 5 लाख से अधिक दीपों के साथ मनाया गया सेवा दिवस
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जालौन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर "सेवा दिवस–आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलेभर में शाम 7 बजे 5 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए गए। पचनद, जालौन तालाब और कालपी सहित प्रमुख धार्मिक, सार्वजनिक व शासकीय स्थलों पर जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने दीप जलाकर सहभागिता की। सरकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों ने भी अपने घरों में दीप प्रज्ज्वलित किए। कार्यक्रम के जरिए सेवा, जनभागीदारी और विकसित भारत-2047 के संकल्प का संदेश दिया गया।