अपराध

जालौन में पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली उरई का किया आकस्मिक निरीक्षण

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जालौन में पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली उरई का किया आकस्मिक निरीक्षण

जालौन में पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली उरई का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मिशन शक्ति केंद्र, महिला एवं साइबर हेल्प डेस्क, हवालात तथा मालखाने का जायजा लिया।पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा जनसामान्य को प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।