अपराध

जालौन में पुलिस लाइन उरई में रात्रि गणना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 11 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जालौन में  पुलिस लाइन उरई में रात्रि गणना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया

जालौन अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने पुलिस लाइन उरई में रात्रि गणना का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गणना में उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों की उपस्थिति का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए सभी पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें।रात्रि गणना के दौरान पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक सुरक्षा एवं विभागीय व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के प्रति सजग रहने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

🎙️ जनता का संदेश का मत

रात्रि गणना के दौरान पुलिस की सतर्कता और अनुशासन पर बल देना हमें याद दिलाता है कि सुरक्षा के लिए हर कदम महत्वपूर्ण है। जब हम अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा से निभाते हैं, तो समाज में विश्वास और शांति का माहौल बनता है। इसी तरह, व्यक्तिगत विवादों में भी संयम और संवाद से समाधान संभव है। आइए हम सभी मिलकर एक ऐसा समाज बनाएं जहाँ कानून और सहानुभूति दोनों का संगम हो।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।