अपराध

जालौन में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 13 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जालौन में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जालौन में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत "अक्टूबर माह" को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जालौन जिले के उरई स्थित टाउन हॉल लाइब्रेरी में जनपदीय साइबर सेल द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में साइबर सेल पुलिस कार्यालय में नियुक्त अधिकारी और कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को डिजिटल अरेस्ट स्कैम, साइबर बुलिंग, साइबर ग्रूमिंग तथा महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया।विद्यार्थियों को ऑनलाइन लेन-देन में सावधानी बरतने, ओटीपी और यूपीआई पिन किसी के साथ साझा न करने तथा अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी गई।

साथ ही सोशल मीडिया पर अजनबियों से सावधानीपूर्वक व्यवहार करने के लिए भी जागरूक किया गया |

🎙️ जनता का संदेश का मत

जालौन में साइबर जागरूकता कार्यक्रम ने हमें यह सिखाया कि डिजिटल दुनिया में भी हमें सतर्क रहना चाहिए। स्कैम, साइबर बुलिंग और अन्य ऑनलाइन दुष्कर्मों से बचने के लिए ज्ञान और साझा अनुभवों का महत्व है। आइए हम सब मिलकर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाएँ, ताकि हर युवा अपनी पहचान और अधिकारों को सुरक्षित रख सके। इस पहल से समाज में जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना बढ़ेगी।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।