खेल

जमशेदपुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव में नशामुक्ति को लेकर प्रतियोगिताओं में 250 छात्र-छात्रा शामिल

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जमशेदपुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव में नशामुक्ति को लेकर प्रतियोगिताओं में 250 छात्र-छात्रा शामिल

जमशेदपुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन, ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' उत्सव का थीम, 250 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल , विजेता अब प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम।

Short Headline: जमशेदपुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव में नशामुक्ति को लेकर प्रतियोगिताओं में 250 छात्र-छात्रा शामिल

विकसित भारत संवाद, जमशेदपुर, कुणाल

जमशेदपुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन

‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' उत्सव का थीम

250 से अधिक प्रतिभागी हुए शामिल विजेता अब प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम

एंकर युवाओं की प्रतिभा को मंच देने और उन्हें रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से जमशेदपुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। सिदगोड़ा नगर हॉल में आयोजित इस उत्सव की थीम रही 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' रहा। कार्यक्रम में 250 से अधिक युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए युवाओं ने कला और रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया।

होल्ड अप साउंड रिपोर्ट

वीओ-1: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देश पर जमशेदपुर स्थित सिदगोड़ा नगर भवन में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। उत्सव के दौरान सामूहिक लोक नृत्य, लोकगीत, कविता लेखन, चित्रकला और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। लोक नृत्य में ट्राइबल रिदम की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि लोकगीत में करीम सिटी कॉलेज की टीम विजेता रही। कविता लेखन में नित्य झा और चित्रकला में डीएवी बिष्टुपुर की वैभवी ने पहला स्थान प्राप्त किया।

वीओ-2 वहीं, नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में करीम सिटी कॉलेज की टीम सक्षम ने बाजी मारी। सभी विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इसके बाद उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। मेरा युवा भारत के जिला युवा पदाधिकारी मोंटू पातर ने बताया कि आयोजन के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

बाइट-2: मोंटू पातर, जिला युवा पदाधिकारी, मेरा युवा भारत

अंतिम वीओ कार्यक्रम में जिला खेल पदाधिकारी और जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. कमल कुमार महतो समेत बड़ी संख्या में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्रा और युवा शामिल रहे।

जमशेदपुर से कुणाल की रिपोर्ट।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।