अपराध

जमशेदपुर में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी, पांच गिरफ्तार, 25 मोबाइल, 102 एटीएम कार्ड जब्त

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जमशेदपुर में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी, पांच गिरफ्तार, 25 मोबाइल, 102 एटीएम कार्ड जब्त

जमशेदपुर में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी, पांच गिरफ्तार, 5 लैपटॉप, 25 मोबाइल फोन, 102 एटीएम एवं डेबिट कार्ड, 67 सिम कार्ड और 09 बैंक पासबुक समेत कई सामान बरामद।

Short Headline: जमशेदपुर में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी, पांच गिरफ्तार, 25 मोबाइल, 102 एटीएम कार्ड जब्त

31 अक्टूबर, पूर्वी सिंहभूम: जमशेदपुर पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वाले पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बिरसानगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार आरोपियों के पास से पांच लैपटॉप, पचीस मोबाइल फोन, एक सौ दौ एटीएम एवं डेबिट कार्ड, 67 सिम कार्ड और नौ बैंक पासबुक समेत कई सामान बरामद किए हैं।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शुभम खंडेवाल ने बताया कि यह कार्रवाई रामगढ़ साइबर अपराध थाना में दर्ज कांड संख्या 05/2026 के अनुसंधान के क्रम में की गई। रामगढ़ साइबर थाना की टीम आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची थी। जांच के दौरान बिरसानगर थाना क्षेत्र में आरोपियों के सक्रिय होने की जानकारी मिली।

इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जमशेदपुर साइबर अपराध थाना, बिरसानगर थाना और रामगढ़ साइबर थाना की संयुक्त छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बिरसानगर थाना क्षेत्र के ढुंगरी टोला, ओम नगर, रोड नंबर-02 स्थित कामेश्वर राम के मकान के प्रथम तल पर बने किराए के फ्लैट में घेराबंदी कर छापेमारी की।

यहां से पांच आरोपियों को कथित रूप से ऑनलाइन साइबर ठगी का संचालन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी 'GET&ID' नामक ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन खेल खेलने के लिए प्रोत्साहित करते थे। शुरुआत में कम पैसे लगाकर बड़ा इनाम जीतने का लालच दिया जाता था। जब खिलाड़ी पैसे हारने लगता था, तब उसे यह भरोसा दिलाया जाता था कि अगली बार बड़ा दांव लगाने पर वह अपनी पिछली रकम वापस हासिल कर सकता है।

इसी लालच में फंसकर लोग लाखों रुपये गंवा बैठते थे। पुलिस का आरोप है कि ठगी से प्राप्त रकम को फर्जी बैंक खातों में स्थानांतरित किया जाता था। इसके बाद एटीएम और डेबिट कार्ड के माध्यम से नकदी निकालकर ठगी की रकम को ठिकाने लगाया जाता था।

गिरफ्तार आरोपियों में एम. भानु प्रकाश, मोहम्मद फरहान, राहुल मिंज, अभिषेक राज और श्रवण सोना के रूप में हुई है।

बाइट- शुभम खंडेवाल, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan जनता का संदेश के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।