जमीन विवाद में दोस्तों ने सिमडेगा के संदीप कुजूर को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जमीन विवाद में सिमडेगा के संदीप कुजूर की हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, दो अन्य की तलाश जारी।।
Short Headline: जमीन विवाद में दोस्तों ने सिमडेगा के संदीप कुजूर को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार
01 नवंबर, सिमडेगा: सिमडेगा जिले के कुरडेग थाना क्षेत्र के चेरंगा जंगल से क्षत-विक्षत शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान धांगरीनाचा गांव निवासी संदीप कुजूर के रूप में हुई है। वरीय पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह ने बताया कि हत्या की वजह जमीन विवाद है।
उन्होंने बताया कि संदीप अपने चार दोस्तों के साथ घूमने निकला था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। मृतक की बहन ने उसके साथ गए युवकों पर संदेह जताया था। पूछताछ में गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार की। वरीय पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि लाठी और पत्थर से संदीप की हत्या कर शव को चेरंगा जंगल में फेंक दिया गया था।
दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
बाइट- रणवीर सिंह, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, सिमडेगा