अपराध

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में एक आतंकी ढेर:कल से चल रहा सेना का ऑपरेशन; दूसरे आतंकी की तलाश जारी; एक AK राइफल भी मिली

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 27 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जम्मू-कश्मीर के बडगाम में एक आतंकी ढेर:कल से चल रहा सेना का ऑपरेशन; दूसरे आतंकी की तलाश जारी; एक AK राइफल भी मिली

जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के जंगल में शुक्रवार को सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन में एक आतंकी मारा गया। चिनार कॉर्प्स ने X पोस्ट पर इस ऑपरेशन की जानकारी दी है। यह ऑपरेशन जंगल के अंदर अशदार गली इलाके में चलाया गया। सुरक्षाबलों को यहां एक और आतंकी के छिपे होने की आशंका है।

उसकी तलाश जारी है। सेना के अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए आतंकी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हालांकि, मौके से एक AK राइफल बरामद की गई है। यह मुठभेड़ घाटी में करीब 2 महीने बाद हुई है। पिछला एनकाउंटर 9 जुलाई को शोपियां के चानपोरा में हुआ था। सेना ने लश्कर के 2 आतंकी मार गिराए थे, दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के टॉप ऑपरेटिव थे।

पुलवामा से बडगाम आने की खबर मिली थी सुरक्षाबलों को गुरुवार शाम को आतंकियों के एक संदिग्ध ग्रुप के पुलवामा जिले के पाखेरपोरा से बडगाम के यूसमर्ग की ओर बढ़ने की खबर मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। चिनार कॉर्प्स ने X पर बताया कि पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने बडगाम के अशदार गली में जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया।

जवानों को देखकर आतंकियों ने फायरिंग की चिनार कॉर्प्स के मुताबिक, गुरुवार शाम को जवानों ने इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखी। इसके बाद संदिग्ध आतंकियों से सरेंडर के लिए कहा गया। जिसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच तेज गोलीबारी हुई। जिसमें एक आतंकी मारा गया।

------------------ ये खबर भी पढ़ें… ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक: 5 सेना, 1 एयरफोर्स का जवान, 2 को वीरता सम्मान मिला; वॉर मेमोरियल में नाम दर्ज ऑपरेशन सिंदूर में भारत के 6 जवान शहीद हुए थे। केंद्र सरकार ने 13 महीनों बाद पहली बार आधिकारिक तौर पर इनके नाम सार्वजनिक किए।

इन नामों को नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट के 'रोल ऑफ ऑनर' में शामिल किया गया है। दिल्ली में बने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की 3D वॉल पर साल 2025 के खंड में भी उनके नाम अंकित किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

🎙️ जनता का संदेश का मत

हिंसा का कोई समाधान नहीं होता; यह केवल दुख और विभाजन बढ़ाती है। जब भी संघर्ष उभरें, संवाद और कानूनी मार्ग अपनाएँ, ताकि सभी पक्षों के अधिकार सुरक्षित रहें। समाज को एकजुट होकर शांति और सहिष्णुता की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। पीड़ितों के परिवारों को हमारी संवेदना और सहायता की जरूरत है; उनके साथ खड़े रहकर हम एक बेहतर, सुरक्षित भविष्य बना सकते हैं।

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।