व्यापार

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी:चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर ट्रैफिक जाम, यूपी-राजस्थान, उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट; दिल्ली में AQI 414 पहुंचा

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 14 नवंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी:चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर ट्रैफिक जाम, यूपी-राजस्थान, उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट; दिल्ली में AQI 414 पहुंचा

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से देश के कुछ हिस्सों में मौसम बदल गया है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में कई जगह बर्फ​बारी हुई है। कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई है। इससे तापमान में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बड़ी संख्या में टूरिस्ट मनाली पहुंच रहे हैं। इसके चलते चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर ट्रैफिक जाम हो गया।

उत्तराखंड के 7 जिलों में आज बारिश-बर्फबारी का अलर्ट है। सिक्किम में भारी बर्फबारी के बाद नाथुला, बाबा मंदिर और छांगू झील के पास फंसे 900 से ज्यादा पर्यटकों व स्थानीय लोगों को सेना ने सुरक्षित निकाला। उत्तर प्रदेश और राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण आज और कल के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी के लखनऊ समेत 25 शहरों में शनिवार सुबह कोहरा छाया रहा। दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर लगातार गंभीर कैटेगरी में बना हुआ है। शनिवार सुबह ITO पर AQI 414 पहुंच गया है। गुरुग्राम में AQI 324 दर्ज किया गया है। देशभर से मौसम की 5 तस्वीरें… नया चक्रवात बनने की आशंका, सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की स्थिति इसरो के INSAT-3DS सैटेलाइट ने अंडमान सागर के ऊपर बादलों की तेज गतिविधियों को कैप्चर किया है।

यहां कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिससे नए चक्रवात बनने की आशंका है। चक्रवात बना तो इसका नाम 'अकवान' रखा जाएगा। यह नाम ईरान ने सुझाया है। राज्यों से मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: रात का तापमान 2 डिग्री गिरेगा, इंदौर-भोपाल समेत 20 शहर सबसे ठंडे जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई दे रहा है।

बीती रात भोपाल, इंदौर समेत 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से गिरा पारा, 16 नवंबर से पडे़गी तेज सर्दी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों पर पड़ रहा है। इससे श्रीगंगानगर, बीकानेर, फलोदी, जोधपुर, नागौर और जैसलमेर जिलों में शनिवार को हल्की बारिश का यलो अलर्ट है।

पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: दिन में हल्की गर्मी, रात में बढ़ी ठंड, अंबिकापुर सबसे ठंडा छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम ठंड का अहसास होने लगा है। रायपुर में भी अब गर्म कपड़ों का बाजार सज चुका है। दुकानों में स्वेटर, जैकेट और बच्चों के ऊनी कपड़ो

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

💡 पृष्ठभूमि (Background)

बर्फबारी और बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड तथा चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर ट्रैफिक जाम और दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 414 तक पहुँचने जैसी आपात स्थितियाँ उत्पन्न हुई हैं। यह विषय मौसम विज्ञान के क्षेत्र में पश्चिमी व्यवधानों के प्रभाव को दर्शाता है, जो ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ और निम्न क्षेत्रों में भारी वर्षा के रूप में प्रकट हो रहा है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे यात्रा, पर्यटन और कृषि पर तत्काल असर पड़ता है, तथा स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए जोखिम बढ़ जाता है। आम

J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।