Jammu-Kashmir: कुलगाम में सीआरपीएफ पार्टी पर आतंकी हमला, दो जवान घायल
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सीआरपीएफ कर्मियों पर आतंकियों ने हमला कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि सीआरपीएफ पार्टी पर हमला हुआ है और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा रहा है। सीआरपीएफ के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे कुलगाम जिले में एक नाके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों पर अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। हमलावरों ने सीआरपीएफ कर्मियों पर गोली चलाई और फिर मौके से भाग गए।
इस हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान घायल हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के अस्पताल में भेजा गया है। सीआरपीएफ की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक दो जवानों के घायल होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने कहा कि यह सीआरपीएफ पार्टी पर हमला था और तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।
बता दें कि इससे पहले 8 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में विस्फोटक निष्क्रिय करने के दौरान हुए हादसे में सीआरपीएफ के चार जवान घायल हो गए थे। घायलों में दो जवानों को गंभीर चोटें आई थीं।
जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, सीआरपीएफ की टीम कोंटा रेंज अंतर्गत विभिन्न कैंपों, पिड़मेल, डब्बाकोंटा, कोलाईगुड़ा एवं एलार्मडगु, के निरीक्षण और वहां संधारित अनसर्विसेबल/शेष बचे विस्फोटकों के सुरक्षित विनष्टीकरण के लिए जगदलपुर से एम्युनिशन टेक्नीशियन टीम 50वीं वाहिनी सीआरपीएफ एलार्मडगु कैंप, थाना भेज्जी, जिला सुकमा पहुंची थी।
थाना भेज्जी अंतर्गत एलार्मडगु कैंप से लगभग 200 मीटर दूर स्थित बोदराजपदर नाला के पास टीम द्वारा सुरक्षा मानकों के तहत विस्फोटकों को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया की जा रही थी। इसी दौरान एक विस्फोटक का अंश/बम उड़कर पास में आ गिरा और ब्लास्ट हो गया। इस आकस्मिक दुर्घटना में सुरक्षा ड्यूटी और विनष्टीकरण कार्य में संलग्न चार जवान घायल हो गए थे।
💡 पृष्ठभूमि (Background)
कुलगाम जिले में सीआरपीएफ कर्मियों पर अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दो जवान घायल कर दिए। यह घटना जम्मू-कश्मीर में चल रहे सुरक्षा चुनौतियों को उजागर करती है। इस तरह के हमले से क्षेत्रीय स्थिरता पर असर पड़ता है और सुरक्षा बलों के प्रति जनता का विश्वास प्रभावित हो सकता है। जनता को यह याद दिलाता है कि आतंकवादी गतिविधियाँ न केवल सैनिकों को बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा को भी खतरे में डालती हैं। सरकार और सुरक्षा एजेंसियों को ऐसी घटनाओं पर कड़ी नजर रखनी होगी ताकि भविष्य में इसी तरह के हमलों को
🎙️ जनता का संदेश का मत
किसी भी हिंसा से समाज का बंधन टूटता है। जब हम शांति और संवाद को प्राथमिकता देते हैं, तो विवादों का समाधान न्यायिक मार्ग, मध्यस्थता या सामुदायिक संवाद से संभव है। इस दुखद घटना से हमें याद दिलाता है कि सुरक्षा कर्मियों की सेवा को सम्मान और सहानुभूति के साथ स्वीकारना चाहिए। चलिए हम सभी मिलकर एक शांतिपूर्ण समाज का निर्माण करें, जहाँ संघर्षों का समाधान संवाद और कानून से हो।