विदेश

जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 3 आतंकी मददगार गिरफ्तार:आतंकियों को ठहरने में मदद करते थे; चीन में बनी 2 ग्रेनेड, एक पिस्तौल और गोलियां बरामद

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 18 सितंबर 2026
प्रकाशक: जनता का संदेश
जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े 3 आतंकी मददगार गिरफ्तार:आतंकियों को ठहरने में मदद करते थे; चीन में बनी 2 ग्रेनेड, एक पिस्तौल और गोलियां बरामद

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुरुवार को राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में आतंकियों की मदद करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी कोट चरवाल के रहने वाले हैं। उनकी पहचान मोहम्मद आजम, जाकिर हुसैन और मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी आतंकियों को पनाह देने के साथ उन्हें एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में मदद करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, मैगजीन और गोलियां बरामद की हैं। इसके अलावा 2 चीनी ग्रेनेड भी मिले हैं। मामले में आगे की जांच जारी है। FIR नंबर की जांच के दौरान मॉड्यूल का पता चला पुलिस के मुताबिक, राजौरी के धरमसाल थाने में दर्ज FIR नंबर 95/2026 की जांच के दौरान इस मॉड्यूल का पता चला।

जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। उन्होंने आतंकियों को रहने की जगह दी और उन्हें एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में मदद की। आरोपियों ने 2023 में रियासी के चसाना में मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों की भी मदद की थी। जांच में यह भी पता चला कि उन्होंने कई आतंकी समूहों को रहने की जगह और दूसरी जरूरी मदद दी।

आरोपियों ने राजौरी और रियासी के बीच आतंकियों को पहुंचाने में मदद की। इसके अलावा पीर पंजाल के रास्ते आतंकियों को शोपियां तक पहुंचाने का भी आरोप है। पाकिस्तान में बैठे 2 आतंकियों की संपत्ति अटैच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुपवाड़ा में पाकिस्तान में रह रहे 2 आतंकियों से जुड़ी संपत्तियां अटैच की हैं।

पुलिस के मुताबिक, कुपवाड़ा के कचामा में 15 कनाल 7 मरला जमीन और 2 मकान अटैच किए गए हैं। ये संपत्तियां अब्दुल मजीद कुरैशी और परवेज अहमद कुरैशी के नाम पर दर्ज हैं। दोनों कचामा के रहने वाले हैं और पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक फिलहाल पाकिस्तान में रहकर आतंकी गतिविधियां चला रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात ने इन संपत्तियों को अटैच करने की मंजूरी दी है।

16 सितंबर- जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में 2 आतंकियों का एनकाउंटर जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में 16 सितंबर की रात सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर यह कार्रवाई की थी। जिले के मजालता इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जम्मू-कश्मीर पुल

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

जनता का संदेश की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।